लाइफस्टाइल

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes Images, Quotes: इन खूबसूरत संदेश और कोट्स के जरिए दें जितिया व्रत की शुभकामनाएं, देखें टॉप 10 जीवित्पुत्रिका के शुभकामना संदेश

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes Images, Quotes (Jivitputrika) Photos: जीवित्पुत्रिका का पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार- झारखंड में खास महत्व है। इन राज्यों में इस व्रत को जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। जितिया व्रत की लोग शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी माता-बहनों को जितिया पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

Image

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes Images, Quotes in Hindi, Jivitputrika 2024 Shubhkamnaye Status, Badhai Sandesh

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes Images, Quotes in Hindi: हिंदू धर्म में जितिया व्रत की काफी मान्यता है। जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति और अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। उनकी मान्यता है कि जितिया का व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। जितिया का यह व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर किया जाता है। इस साल जितिया 24 सितंबर से 26 सितंबर तक मनाया जा रहा है। असल में यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। अपने बच्चों के लिए महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और भगवान जीतमहान से उनकी सलामती की दुआ मांगती हैं। पूरे 24 घंटे के व्रत के बाद ही महिलाएं उपवास तोड़ती हैं। मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार- झारखंड में मनाए जाने वाले इस पर्व को जीवित्पुत्रिका और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। जितिया व्रत की लोग शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी माता-बहनों को जितिया पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें जितिया व्रत की शुभकामना संदेश और तस्वीर:

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes Images, Quotes in Hindi-

आज जितिया का पावन दिन है,

मां ने अपने लाडले के लिए निर्जला व्रत रखा है,

उसकी उम्र लंबी हो, वह खुशहाल और निरोग रहे,

यही मां की हर वर्ष की कामना है

जितिया पर्व 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

Jitiya Wishes

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes

संतान को मिले लंबी उम्र,

आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन हो,

जितिया व्रत 2024 की ढेर सारी शुभकामनाएं

5

Happy Jitiya Wishes in Hindi

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्.

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि.

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की शुभकामनाएं

4

Happy Jitiya Wishes Quotes

तुम हो घर की रौनक,

मन की मधुरता हो तुम,

सदा सलामत रहो,

परिवार का गौरव हो तुम,

जितिया 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

6

Happy Jitiya Vrat Wishes Shayari

आप सदैव सुरक्षित रहें

यह मां की प्रार्थना है

आपको भी इसे करना होगा

मां की पूरी आशा है

आगे बढ़ते रहें

प्रगति के मार्ग पर

यही मां की इच्छा है।

आपके व्रत का तप फलित हो,

भगवान आपके ऊपर कृपा करें

आपके घर में समृद्धि आए

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की शुभकामनाएं

बच्चों के लिए स्वास्थ्य का आशीर्वाद लाए,

आप और आपके परिवार को,

जितिया पर्व 2024 की हार्दिक बधाई

3

Happy Jitiya Vrat Wishes in Hindi

आपके बच्चों की उम्र लंबी हो,

स्वास्थ्य उत्तम रहे,

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की हार्दिक बधाई

इन शुभकामना संदेश और तस्वीरों से अपने घर की माताओं और बहनों के साथ ही अपनी सहकर्मी या फिर दोस्त को भी जीवित्पुत्रिकी की बधाई दे सकते हैं। अगर आपको जितिया के ये शुभकामना संदेश पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article