लाइफस्टाइल

Yoga Day 2024 Quotes: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनों को भेजें ये कोट्स, योग करने के लिए मिलेगी प्रेरणा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 21, 2024, 08:05 AM IST

Happy Yoga Day 2024 Quotes: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day 2024) मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के फायदे के बारे में बताना और योग करने के लिए जागरूक करना है। ऐसे में अगर आप भी अपनों को योग के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो ये कोट्स भेज सकते हैं।

Image

Happy Yoga Day 2024

Happy Yoga Day 2024 Quotes: हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day 2024) मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day 2024) को मनाने का उद्देश्य योग की दृश्यता और स्वीकृति को बढ़ाना है और लाखों लोगों को अपने दैनिक जीवन में इसका अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करना है। नियमित रूप से योग करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। योग (Yoga Benefits) आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ऐसे में हर किसी को योग करना चाहिए। योग के इसी फायदे से दुनियाभर को जागरुक करने के लिए 'विश्व योग दिवस'(Yoga Day Quotes) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। योग दिवस (Yoga Day Messages) के मौके पर लोग एक दूसरे को कोट्स भेजकर योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को योग के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो योग दिवस पर ये कोट्स भेज सकते हैं। यहां देखें योग दिवस के कोट्स, फोटोज।

Yoga Day 2024 Quotes, Messages, Images, Poster in Hindi

1. सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग

निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

International Yoga Day 2024 Quotes

International Yoga Day 2024 Quotes

2. रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

3. नहीं होती है उनको कोई बीमारी

जो योग करने की करते हैं समझदारी

योग दिवस की शुभकामनाएं।

Yoga Day Quotes in Hindi

4. योग से शरीर रहता है रोगमुक्त

मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

Yoga Day Quotes With Images

Yoga Day Quotes With Images

5. योग स्‍वस्‍थ रहने की ओर एक कदम है

योग जीवन का दर्शन है

यह मनुष्य को आत्मा से जोड़ता हैं।

6. जीवन है अनमोल

करें नियमित योग

हो जाएंगे निरोग।

Yoga day quotes in hindi

Yoga day quotes in hindi

7. योग एक अनुशासन है

जो हमें स्वस्थ रहने को प्रेरित करता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article