Happy Independence Day Wishes Quotes in Hindi 2024: आज से ठीक 77 साल पहले भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुआ था। अंग्रेजों ने हमपर 200 साल शासन किया था। इसके बाद से ही हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देशप्रेम को याद किया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों समेत तमाम शैक्षिक संस्थानों में झंडा फहराया जाता है। साथ ही लोग इस दिन जमकर पतंग उड़ाते हैं। इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी के जश्न को लोग एक-दूसरे के साथ खूब धूम-धाम के साथ मनाते हैं। इस खास मौके पर लोग मिठाइयां बांटते हैं और साथ ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, विशेज, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं। आइये देखते हैं 15 अगस्त के सबसे स्पेशल और चुनिंदा मैसेज संदेश और कोट्स-
स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश - Independence Day Quotes in Hindi
1. दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।
जय हिंद!

Independence Day messages
2. सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
जय हिंद!
3. गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा।
जय हिंद!
4. तिरंगा सिर्फ आन या शान नहीं है,
हम भारतीयों की जान है।
जय हिंद!
5. यह जोश कभी कम नहीं होगा,
वीरों के बलिदानों से आया है
कितनो ने लहू बहाया है,
तब जा के तिरंगा पाया है।
जय हिंद!

Happy Independence Day Quotes in hindi
Independence Day Messages, Wishes in Hindi
वीरों के बलिदान को याद रखें,
उनके नक्शेकदम पर हम भी चले,
भारत मां की सेवा में सदा रहें,
यही संदेश हम हर दिल में भरें।
जय हिंद!
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा
शांति प्रेम की देता शिक्षा
मेरा भारत सदा सर्वदा।
जय हिंद!

Independence Day Wishes in Hindi
आओ झुककर सलाम करें उन्हें
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
जय हिंद!
