लाइफस्टाइल

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images, Messages: धूमधाम से मनाएं गोवर्धन पूजा, इन Whatsapp मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर के जरिए भेजे शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 05:23 PM IST

Happy Govardhan Puja 2022 WhatsApp Wishes Images, Quotes, Messages: गोवर्धन पूजा में लोग गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। साथ ही अपने दोस्तों, जानने वालों और रिश्तेदारों को मैसेज, कोटस, शायरी, स्टेट्स के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं।

Image

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा
  • गोवर्धन पूजा पर लोग भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं
  • लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images, Messages: हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का खासा महत्व है। दिवाली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। लेकिन, इस सूर्य ग्रहण के कारण एक दिन देरी से गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा। इस बार 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इस दिन लोग गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करते हैं। दरअसल, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देवता का घमंड तोड़कर और गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी। कई जगहों पर गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में लोग फेसबुक, व्हाट्सअप के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। तो आप भी इन मजेदार मैसेज, शायरी, कोट्स, स्टेट्स, वॉलपेपर के जरिए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

- लोगों की रक्षा करने

एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,

उसी कन्हैया की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- प्रेम से कृष्ण का नाम जपो

दिल की हर इच्छा पूरी होगी,

कृष्णा आराधना में तल्लीन हो जाओ

उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार,

मुबारक हो गोवर्धन पूजा का त्योहार।

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये,

और ये त्यौहार खुशी से मनाएं।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- आंधी तूफान से वो डरते हैं,

जिनके मन में प्राण बसते हैं।

वो मौत देखकर भी हंसते हैं,

जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- मुरली मनोहर

ब्रज की धरोहर

वो नंदलाला गोपाला

सब मिलकर मचाये धूम

कृष्ण है आने वाला

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है

हमारा कन्हैया सब के दुख हर लेता है।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- लोगों की रक्षा करने को

एक उंगली पर पहाड़ उठाया

उसी कान्हा की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का दिन है आया

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- कृष्ण के चरणों में आकर

भक्त नया जीवन पाते हैं

इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन

हम सच्चे मन से मनाते हैं।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- आओ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाएं

रंगोली सजाकर इस घर आंगन को पवित्र बनाएं

कर्म ही पूजा और न दूजा सबको पाठ सिखाएं

अपने शुभ संकल्पों से हम भारत स्वर्ग बनाएं।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- काल भी उसका कुछ नहीं कर सकता

जो श्री श्याम के चरणों में है आता

होता है सबका काम,

दर से इसके खाली ना कोई जाता।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

वह सभी खुशियां आपके घर आए

जिसकी आपको सदैव तलाश हो

गोवर्धन पूजा का दिन आया है

खुशियां आज आपको प्राप्त हो।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article