Happy Father's Day Kab Hai 2023 Mein (क्या आज फादर्स डे है): पापा - कभी कड़क को कभी मोम से नरम, कभी त्याग में आगे तो कभी प्रेरणा देने में। पापा - बरगद का वैसा पेड़ जिसकी छांव में हम जीवन की धूप से हमेशा निश्चिंत रहते हैं। पापा के इसी त्याग, समर्पण और सहयोग को सेलिब्रेट किया जाता है फादर्स डे के जरिए। इस दिन को आप अपने पापा के साथ कई तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। फादर्स डे जून के तीसरे संडे को मनाया जाता है। यहां जानें फादर्स डे कब मनाया जाता है और फादर्स डे कब है 2023 में।
हैपी फादर्स डे कब है 2023 में
फादर्स डे को हर साल जून महीने के तीसरे रविवार यानी संडे को मनाते हैं। 2023 में यह तारीख 18 जून है। यानी आज हैपी फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन को आप अलग अलग तरीकों से फादर्स डे मना सकते हैं।
Father's Day History in Hindi
फादर्स डे को मनाने की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। दरअसल 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में सोनोरा स्मार्ट डोड ने मदर्स डे की तर्ज पर पिता को सम्मानित करने के लिए कोई एक खास दिन रखने पर जोर दिया था। फादर्स को पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया था। राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने 1972 में जून में तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाना तय किया था।
Fathers Day Ki Hindi Shayari
पापा के लिए हैपी फादर्स डे के शुभकामना संदेश के लिए शायरी देख रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए कुछ विकल्प लेकर आए हैं।
अजीज भी वो हैं, नसीब भी वो हैं
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो हैं,
उनकी दुआ से चलती है ज़िन्दगी,
क्योंकि खुदा भी वो हैं और तकदीर भी वो हैं

father day wishes in hindi
पिता के बिना जिंदगी वीरान है,
सफर तन्हा और राह सुनसान है,
वही मेरी जमीं वही आसमान हैं,
वही खुदा वही मेरे भगवान हैं,
Happy Father's Day
कंधों पर झुलाया कंधों पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही,
मेरा जीवन खूबसूरत बन पाया।
Happy Father's Day

Fathers day wishes
जो भूले न भुला सके प्यार
वो है मेरे प्यारे पापा का प्यार
दिल में जिसके मैं हूँ, वो है मेरा सारा संसार
Happy Fathers Day Papa
बिना उनके एक पल भी गवारा नहीं,
पिता ही साथी है,
पिता ही सहारा है,
पिता ही खुशियों का पिटारा है।
पिता दिवस की शुभकामनाएं
Happy Fathers Day 2023
