लाइफस्टाइल

Happy Father's Day 2023 Wishes Images, Quotes: इन Best Wishes, Messages, Images, Quotes और Whatsapp Status के साथ विश करें फादर्स डे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 18, 2023, 06:40 AM IST

Happy Father's Day 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। पिता को समर्पित इस दिन को लोग अपने पिता के लिए बधाई संदेश, कोट्स, शायरी भेजकर उनके प्रति प्यार जाहिर करते हैं।

Image

Happy Father's Day 2023 Wishes Images Quotes

Happy Father's Day 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे यानी पिता दिवस जून के महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन पिता को समर्पित दिन होता है और बच्चे इस दिन पिता के प्रति प्यार दर्शाते हैं। भारत में अलग अलग तरह से फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने पिता को घुमाने ले जाते हैं और उनके तोहफे देते हैं। फादर्स डे का इतिहास काफी पुराना है। पहली बार फादर्स डे 19 जून 1910 को अमेरिका में Ms. Sonora Smart Dodd के पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया गया था। सोनोरा ने दुनिया भर में पिताओं के लिए भी एक दिन मनाने के लिए 1909 में एक फादर्स डे मनाने का प्रस्ताव रखा।

फादर्स डे का इतिहास (Father’s Day history)

स्थानीय धर्मगुरुओं ने उनका समर्थन किया। दुनिया भर में लोग fathers डे को पिता को धन्यवाद देने, सम्मानित करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के अवसर के रूप में इस दिन को मनाते हैं। आप भी इस दिन अपने पिता को शानदार तस्वीरों और संदेशों के जरिए इस प्रकार बधाई संदेश दे सकते है। इस मौके पर अपने पिता को बधाई देने के लिए आप यहां दिए बधाई संदेशों के अलावा तस्वीरों का भी स्तेमाल कर सकते हैं।

फादर्स डे शुभकामना संदेश । Father’s Day Wishes

प्यारे पापा सच्चे पापा बच्चों के संग बच्चे पापा

करते हैं पूरी हर इच्छा मेरे सबसे अच्छे पापा

हैप्पी फादर्स डे 2023

हमें पढ़ाओ न रिश्तों की कोई और किताब

पढ़ी है बाप के चेहरे की झुर्रियां हम ने

(मेराज फैजाबादी)

सपने तो मेरे थे पर उनको पूरा करने का रास्ता

कोई और दिखाए जा रहा था और वो थे मेरे पापा

Love you papa Happy father's Day 2023

Happy Fathers Day Wishes

Happy Fathers Day Wishes

Happy Father’s Day Shayari in Hindi, फादर्स डे शायरी

पापा आप मेरा वो गुरूर हैं जो

कोई भी कभी भी नहीं तोड़ सकता

Happy Father's Day

मुझ को छांव में रखा और खुद भी वो जलता रहा

मैं ने देखा एक फरिश्ता बाप की परछाईं में

(अज्ञात)

Happy Fathers Day Wishes

Happy Fathers Day Wishes

बेटियां बाप की आँखों में छुपे ख्वाब को पहचानती हैं

और कोई दूसरा इस ख्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं

(इफ्तिखार आरिफ)

मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में,

मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में

Happy Father's Day 2023

Happy Father’s Day Quotes in Hindi

मुझे मोहब्बत है अपने हाथों की सब लकीरों से

ना जाने पापा ने कौन-सी ऊंगली को पकड़कर चलना सिखाया था

Happy Father's Day 2023

बच्चे मेरी उंगली थामे धीरे धीरे चलते थे

फिर वो आगे दौड़ गए मैं तन्हा पीछे छूट गया

(खालिद महमूद)

Happy Fathers Day Wishes

Happy Fathers Day Wishes

अज़ीज-तर मुझे रखता है वो रग-ए-जां से

ये बात सच है मेरा बाप कम नहीं मां से

(ताहिर शहीर)

अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं ?

तोहफे में फूल दूं या गुलाबो का हार दूं?

मेरी जिंदगी में जो है सबसे प्यारा..

उस पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं

Wish You Happy Father’s Day 2023

घर की बुनियादें दीवारें बाम-ओ-दर थे बाबू जी

सब को बांध के रखने वाला खास हुनर थे बाबू जी

(आलोक श्रीवास्तव)

Happy Fathers Day Wishes

Happy Fathers Day Wishes

Happy Father’s Day Kavita in Hindi, फादर्स डे कविता

हड्डियां बाप की गूदे से हुई हैं खाली

कम से कम अब तो ये बेटे भी कमाने लग जाएँ

(रऊफ खैर)

मुद्दत के बाद ख़्वाब में आया था मेरा बाप

और उस ने मुझ से इतना कहा खुश रहा करो

(अब्बास ताबिश)

बिन बताए वह हर बात जान जाते हैं,

मेरे पापा मेरी हर बात मान जाते है

(अज्ञात)

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article