लाइफस्टाइल

Happy Dussehra Advance Wishes in Hindi: इस दशहरा प्रण लेना होगा,रावण नहीं राम बनकर रहना होगा.., अपनों को भेजें विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं

Happy Dussehra 2025 Wishes in Hindi (विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं): विजयादशमी के इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों के जरिए आप ना सिर्फ सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला पाएंगे बल्कि उनपर भगवान राम की कृपा भी बरसेगी। इसके साथ ही हमेशा याद रखना होगा कि चाहे बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है।

Image

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एडवांस में

Dussehra Advance Wishes Quotes, messages in Hindi 2025: विजयादशमी या दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और माता सीता को वापस लाए थे। यही कारण है कि इस पर्व को हर साल बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस साल दशहरा का पर्व 2 अक्तूबर को है। यूं तो दशहरे में अभी दो दिन का समय है लेकिन फिर भी अगर आप किसी खास को एडवांस में विजयादशमी की शुभकामना देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें दशहरा के अग्रिम शुभकामना संदेश हिंदी में:

1. इस दशहरा प्रण लेना होगा,

रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,

बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,

हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।

हैप्पी दशहरा 2025 इन एडवांस

2. बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,

राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।

दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएं

3. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को,

दुनिया भर की सारी खुशियां।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,

हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।

Happy Dussehra in Advance

5. दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,

गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत।

दशहरा 2025 की अग्रिम शुभकामनाएं

6. चांद की चांदनी, शरद की बहार

सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार।

7 आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये।

सकालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थसिद्धये।।

हैप्पी दशहरा 2025 एंडवांस में

8. दशहरा एक उम्मीद जगाता है,

बुराई के अंत की याद दिलाता है,

जो चलता है सत्य की राह पर,

वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएं

9. हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम

अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश

दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।

10. अधर्म पर धर्म की विजय

असत्य पर सत्य की विजय

बुराई पर अच्छाई की विजय

पाप पर पुण्य की विजय

अत्याचार पर सदाचार की विजय

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय

और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।

हैप्पी दशहरा इन एडवांस

11. अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,

कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है।

Dussehra 2025 की अग्रिम शुभकामनाएं

विजयादशमी के इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों के जरिए आप ना सिर्फ सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला पाएंगे बल्कि उनपर भगवान राम की कृपा भी बरसेगी। इसके साथ ही हमेशा याद रखना होगा कि चाहे बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article