लाइफस्टाइल

Durga Ashtami Wishes & Quotes 2024: कब है दुर्गा अष्टमी? अपनों को महाअष्टमी की बधाई देने के लिए भेजें ये मैसेज, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 9, 2024, 03:19 PM IST

Durga Ashtami 2024 Wishes: इस साल महाअष्टमी का त्योहार 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज।

Image

Durga Ashtami Quotes in Hindi

Durga Ashtami 2024 Wishes: शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हिंदू पंचांग के मुताबिक शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी। महाअष्टमी और महा नवमी की पूजा 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन माता रानी की पूजा करने के साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। इस दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी की कृपा बनी रहती है। कन्या पूजन के साथ कन्याओं को गिफ्ट भी दिए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांती बनी रहती है। माता रानी की आराधना करने के साथ लोग अपनों को महाअष्टमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।

Durga Ashtami Wishes messages in Hindi

1. नव दीप जले

नव फूल खिले

रोज़ मां का आशीर्वाद मिले

इस दुर्गा अष्टमी आपको वो सब मिले

जो आपका दिल चाहें!

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं!

2. चांद की चांदनी

बंसत की बहार

फुलों की खुशबू

अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार

3. लक्ष्मी का हाथ हो

सरस्वती का साथ हो

गणेश का निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!

जय माता दी! हैप्पी दुर्गा अष्टमी!

4. मैया बुलाले नवराते में

नाचेंगे हम सब जगराते में,

मां की सूरत बस गई आंखों में

नाचेंगे हम सब जगराते में

Happy Durga Ashtami 2024 !

Durga Ashtami Quotes in Hindi

5. मां महागौरी आपके परिवार

और संतान की सुरक्षा करें !

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं !

6. सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल

आपको दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं !

7. जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां,

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां,

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article