लाइफस्टाइल

Happy Dhanteras 2022 Whatsapp Status: धन आगमन का प्रतीक है धनतेरस, इस अंदाज में दें शुभकामनाएं और बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:33 AM IST

Happy Dhanteras 2022 Hindi Wishes Whatsapp Status Video and Images: दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है। इस मौके पर आप धनतेरस की बधाई और शुभकामना संदेश इस प्रकार भेज सकते हैं। इन संदेशों को आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा सकते हैं।

Image

Happy Dhanteras 2022 Whatsapp Status: धन आगमन का प्रतीक है धनतेरस, इस अंदाज में दें शुभकामनाएं और बधाई

Happy Dhanteras 2022 Hindi Wishes Whatsapp Status Video and Images: हिंदू धर्म में दीपावली एक बड़ा पर्व होता है। इस साल यह 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वंतरि देव का अवतरण हुआ था और इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। धनतेरस की शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा के समय घी का दीपक जलाएं। कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं। इस दिन मान्यता के मुताबिक, लोग खरीदारी करते है जिसे शुभ माना जाता है। इस मौके पर आप धनतेरस की बधाई और शुभकामना संदेश इस प्रकार भेज सकते हैं। इन संदेशों को आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा सकते हैं।

धनतेरस के वॉट्सऐप स्टेटस (Dhanteras whatsapp status)

प्रगति पर आपका कारोबार हो,

घर में सुख शांति का विस्तार हो,

हर संकट का नाश हो ऐसा आपका,

धनतेरस का त्योहार हो

धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस का शुभ दिन आया,

सबके लिए नयी खुशिया लाया,

लक्ष्मी गणेश विराजे सदा आपके घर में,

सदा रहे सुखों की छाया

हैप्पी धनतेरस 2022

लक्ष्‍मी जी की कृपा आप पर और

आपके समस्त परिवार पर बनी रहे

धनतेरस की हार्दिक बधाईयां।

Dhanteras wishes

Dhanteras wishes

सोने का रथ, चाँदी की पालकी,

बैठकर जिसमें है माँ लक्ष्मी आई,

देते है आपको और आपके पूरे परिवार को

धनतेरस 2022 की बधाई

धन की ज्योति का प्रकाश, पुलकित धरती,

जगमग आकाश, प्रार्थना आपके लिए खास,

धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस

धनतेरस की हार्दिक बधाई

आज से आप के यहाँ धन की बरसात हो,

माँ लक्ष्मी जी का सदा निवास हो,

संकट और दुखो का नाश हो

सर पर उन्नति का ताज हो.

धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई

Dhanteras Subhkamnayein 1

धनतेरस की शुभकामनाएं

इस धनतेरस आपको,

धन मिले खूब सारा,

सम्पत्ति मिले हजार,

देने के लिए हाथ बड़े,

किसी से लेने की विकट समस्या ना आए,

आपको मेरे और मेरे परिवार के तरफ से,

शुभ धनतेरस ।

Dhanteras wishes 1

Dhanteras wishes 1

धनतेरस के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं

मां लक्ष्मी आप सभी को

धन- धान्य, ऐश्वर्य से परिपूर्ण करें !

धनतेरस की है सबको बधाई,

सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई।

प्रेम मोहब्बत से रहना सब,

क्यूकिं धन के रूप में बरसता है रब

धनतेरस की हार्दिक बधाई।

Dhanteras Subhkamnayein

धनतेरस की शुभकामनाएं

दिल में खुशियां, घर में सुख का वास हो,

हीरे मोती से आपका ताज हो,

मिटे दूरियां, सब आपके पास हो,

ऐसा धनतेरस आपका इस साल हो,

हैप्पी धनतेरस 2022

Dhanteras wishes 2

धनतेरस की शुभकामनाएं

आपके घर में धन की बरसात हो

लक्ष्मी जी का सदा वास हो

संकटों और दुखों का नास हो

हमेशा सुख शान्ति का वास-हो

Happy Dhanterash 2022

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,

पूरा आपका हर एक अरमान हो,

मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर,

इस धनतेरस आप बहुत धनवान हों।

धनतेरस की शुभकामनाएं।

Dhanteras wishes 3

धनतेरस की शुभकामनाएं

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार

परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार

होती रहे सदा आप पर धन की बौछार

ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी धनतेरस 2022

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article