Ambedkar Jayanti 2025 Patriotic wishes: डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू नगर में हुआ था। वे महार जाति से थे, जो उस समय भारतीय समाज में अपमानित और नीच समझी जाती थी। लेकिन अंबेडकर ने अपनी शिक्षा और संघर्ष के बल पर न केवल अपनी स्थिति बदली, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय की आवाज उठाई। डॉ. अंबेडकर ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश यात्रा की और कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने भारतीय संविधान को इस तरह से तैयार किया कि इसमें प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और स्वतंत्रता मिल सके। उनका यह योगदान भारतीय समाज में जातिवाद, भेदभाव और असमानता के खिलाफ एक मजबूत कदम साबित हुआ। आज उनकी जयंती पर खास देशभक्ति वाली कोट्स पढ़ना तो बनता है, देखें हैप्पी अंबेडकर जयंती विशेज, इमेज, कोट्स
1) देश के लिये जिन्होंने विलास को ठुकराया था,
गिरे हुए को जिन्होंने स्वाभिमान सिखाया था,
जिसने हम सबको तूफानो से टकराना सिखाया था,
देश का था अनमोल दिपक जो “बाबा साहेब” कहलाया था,
आज उसकी बातों को हम दिल से अपनाएंगे,
सब मिलकर आंबेडकर जयंती मनाएंगे।
2) जिस भारत का सपना बाबा साहब ने देखा,
आइए उसे साकार करने की शपथ लें।
अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
3) मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें,
जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी,
उस दिन इस देश को महाशक्ति,
बनने से कोई रोक नही सकता है,
अंबेडकर जयंती की बधाई!

Ambedkar Jayanti Hindi Patriotic wishes
4) न जात-पात,
न ऊँच-नीच,
हम सब भारतीय एक हैं,
यही है अंबेडकर का संदेश।
जय भीम, जय भारत
5) संविधान के रचयिता को शत्-शत् नमन।
अंबेडकर जयंती पर हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण भारत का निर्माण करें।
6) आज का ये दिन बड़ा महान है,
बनकर सूरज चमका एक इंसान है,
कर गए सबके भले के लिए काम ऐसा,
बना गए हमारे देश का संविधान।
अंबेडकर जयंती की बधाई

Ambedkar Jayanti deshbhakti message
7) सफलता कभी भी पक्की नहीं होती है,
असफलता भी कभी अंतिम नहीं होती है
अपनी कोशिश को तब तक जारी रखो
जब तक आपकी जीत इतिहास ना बन जाए
8) अगर आप में गलत को गलत कहने की क्षमता नही है
तो आपकी प्रतिभा व्यर्थ है.
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
9) मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें
जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी
उस दिन इस देश को महाशक्ति
बनने से कोई रोक नही सकता है
10) जो व्यक्ति झुक सकता है वो झुका भी सकता है.
अपने भाग्य की बजाय अपनी शक्ति में विश्वास रखो
महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्य नहीं है
