Happy Bohag Bihu 2025 Wishes in Hindi(बोहाग बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं): बोहाग बिहू, जिसे रोंगाली बिहू भी कहा जाता है, असम में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्योहार है। यह असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार हर साल अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। इस साल, बोहाग बिहू 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक मनाया जाएगा। यह त्योहार सात दिनों तक चलता है और हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। बोहाग बिहू को फसल के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। इस त्योहार में, लोग पारंपरिक नृत्य करते हैं, गीत गाते हैं और दावतों का आयोजन करते हैं। यह त्योहार असम की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बिहू की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।
Happy Bohag Bihu or Rongali Bihu 2025 wishes in Hindi
1. मान मिले सम्मान मिले,
सुख-समृद्धि का वरदान मिले।
खुश रहो आप और आपका परिवार,
बोहाग बिहू लाए जीवन में बहार।
हैप्पी बोहाग बिहू 2025!

Happy Bohag Bihu
2. नव दीप जले, नव फूल खिले,
जीवन को नित नई बहार मिले,
बिहू के पावन त्योहार पर,
आपको अपनों का प्यार मिले।
हैप्पी रोंगाली बिहू!
3. नया साल, नई फसल,
नई उमंग और नई पहल।
आपके जीवन में आए हर दिन बहार,
बोहाग बिहू की ढेर सारी शुभकामनाएं बार-बार।
4. छोटी-छोटी खुशियों से ही बनता है जीवन त्यौहार,
इन्हें बांटिए अपनों के साथ बारंबार।
बोहाग बिहू के इस पावन अवसर पर,
आपका जीवन हो खुशियों से भरपूर हर बार।
हैप्पी रोंगाली बिहू!
5. सुनहरी धूप बरसात के बाद,
थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद।
उसी तरह मुबारक हो आपको ये नई सुबह,
कल रात की तम को पीछे छोड़कर लाए उजाला सब तरफ।
Happy Bohag Bihu!

Rongali Bihu 2025
6. लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो, और मां का आशीर्वाद हो।
बोहाग बिहू का यह पर्व लाए
हर दिन में सफलता और मिठास हो।
हैप्पी रोंगाली बिहू!
7. खुशबू हो प्यार की,
रौशनी हो सपनों की।
मीठी बातें हों अपनों की,
खुशियों से भर जाए ये बिहू की घड़ी।
Happy Rongali Bihu!
8. खेतों में हो हरियाली,
घर-आंगन में खुशहाली।
त्योहार लाए ढेर सारी खुशियां,
सबका जीवन हो मालामाल।
बोहाग बिहू की शुभकामनाएं!
9. छोटों को करिए प्यार, बड़ों को दीजिए सम्मान,
इसी संकल्प के साथ मनाइए बिहू का त्योहार।
खुश रहिए, और सबको रखिए खुश,
यही है बिहू का असली संदेश।

Rongali Bihu 2025 wishes
10. नई उमंग है, नई राह है,
नई तरंग है, नई चाह है।
नई खुशी है, नई फसल है,
हर दिन हो बेहतर, हर पल खास हो।
Happy Bohag Bihu 2025!
