लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Sister: हर मुश्किल आसन हो...प्यारी बहन के जन्मदिन को बनाएं खास, भेजे ये हैप्पी बर्थडे मैसेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 29, 2024, 01:40 PM IST

Birthday Wishes For Sister: बर्थडे वैसे तो हर किसी के लिए ही खास होता है। लेकिन जब बहन का बर्थडे हो तो इस दिन को यादगार बनाने की भाई हर मुमकिन कोशिश करता है। हम आपके लिए कुछ बर्थडे विशेज, मैसेज, कोट्स, लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी बहन के जन्मदिन को खास बना सकते हैं।

Image

Birthday Wishes For Sister

Birthday Wishes For Sister: भाई-बहन का रिश्ता सबसे खास रिश्तों में से एक होता है। भाई-बहन एक दूसरे से खूब लड़ते-झगड़ते हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच का अटूट रिश्ता हमेशा बरकरार रहता है। जब भाई किसी मुसीबत में फंसता है तो बहनें अक्सर भाई को घर पर बचाती हैं और उसके साथ खड़ी रहती है। भाई अपनी बहनों से कितना भी लड़-झगड़ लें लेकिन उनके खास दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में जब बहन का बर्थडे हो तो भाई इस दिन को खुशनुमा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। सरप्राइज प्लान करने से लेकर उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट करके भाई अपनी बहनों को स्पेशल फील कराते हैं। इसके अलावा कुछ भाई अपनी बहनों के प्रति प्यार व्यक्त करने के लिए मैसेज, कोट्स, शायरी का भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आपकी बहन का बर्थडे हैं तो अपनी बहन को स्पेशल फील कराने के लिए ये मैसेज भेज सकते हैं।

Birthday Messages For Sister in Hindi

1. हर मुश्किल आसन हो,

हर पल में खुशियां हो,

हर दिन आपका खूबसूरत हो,

ऐसा ही आपका पूरा जीवन हो,

जन्मदिन मुबारक प्यारी बहना !

2. ऐ खुदा मेरी दुआओं में असर इतना रहे,

कि मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे !

Happy Birthday Sister !

3. भगवान भी खूब सुकून पाया होगा,

जब तुम्हें धरती पर भगाया होगा !

हैप्पी बर्थडे मोटी !

4. जल्दी से तुम्हे बर्थडे विश कर देता हूं,

वरना मै भूल ना जाऊ क्योंकि,

लाखों की तादात में लोग मुझसे मिलने खड़े हैं !

हैप्पी बर्थडे मोटी !

5.चांद से प्यारी चांदनी

चांदनी से भी प्यारी रात

रात से प्यारी जिंदगी

और जिंदगी से भी प्यारी मेरी बहना !

Happy Birthday Di !

6. दुनिया के सबसे कंजूस बहन को

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !

Happy Birthday Sister !

7. सजती रहे खुशियों की महफ़िल,

और हर ख़ुशी सुहानी रहे,

आप जिंदगी में इतने खुश रहें,

कि हर ख़ुशी आपकी दीवानी रहे !

जन्मदिन मुबारक प्यारी बहना

8. जीवन के रास्ते हमेशा गुलज़ार रहें

चेहरे पर आपके सदा ही मुस्कान रहे

देता है दिल यह दुआ आपको

जिंदगी में हर दिन खुशियों की बहार रहे !

Happy Birthday Sister !

9. अपनी असली उम्र ना किसी से छुपाओ,

केक पर मोमबत्तियां ठीक से गिनकर लगाओ !

Happy Birthday Sister !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article