लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Fiance: मंगेतर के जन्मदिन को बनाएं स्पेशल, भेजें ये प्यार भरा बर्थडे मैसेज, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 24, 2024, 03:44 PM IST

Birthday Wishes For Fiance: जन्मदिन का इंतजार हर किसी को रहता है। लेकिन हमारे चाहने वालों को भी बर्थडे का इंतजार रहता है। खासकर जब मंगेतर का बर्थडे हो तो ये बेहद खास दिन होता है। ऐसे में इसे और भी यादगार बनाने के लिए ये मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Image

Birthday Wishes For Fiance

Birthday Wishes For Fiance: जन्मदिन जीवन के सबसे खास दिनों में से एक होता है। हर कोई अपने जन्मोत्सव को खास और यादगार बनाना चाहता है। इस दिन का इंतजार सभी को सालभर रहता है। जिसका जन्मदिन होता है उसे तो उस दिन का इंतजार तो रहता ही है लेकिन उनके चाहने वालों को भी उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर जब जन्मदिन मंगेतर का हो। अपनी होने वाली पत्नी के जन्मदिन का हर किसी को इंतजार रहता है। अपनी मंगेतर के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए लोग सरप्राइज प्लान करते हैं। वहीं कुछ लोग प्यार भरे संदेश भेजकर भी अपनी मंगेतर के बर्थडे को खास बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी मंगेतर के जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं।

Happy Birthday Wishes Quotes For Fiance

1. उस दिन खुदा ने भी जश्न मनाया होगा,

जिस दिन आपको अपने हाथों से बनाया होगा,

उसने भी बहाये होंगे आंसू,

जिस दिन आपको धरती पर भेज कर,

खुद को अकेला पाया होगा।

जन्मदिन मुबारक हो

Birthday Wishes For Fiance in hindi

Birthday Wishes For Fiance in hindi

2. दुआ है कि सलामत रहे

एक तुम और

दूसरा तुम्हारा मुस्कुराना

जन्मदिन की बधाई

3. थोड़ी गुस्से वाली

थोड़ी नादान हो तुम

मगर जैसे भी हो

मेरी जान हो तुम

हैप्पी बर्थडे

4. अपना ख्याल रखा करो मेरे लिए,

बेशक सांसे तुम्हारी चलती है,

लेकिन तुम में जान तो हमारी बस्ती है।

हेप्पी बर्थडे

Birthday Quotes for fiance

Birthday Quotes for fiance

5. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

सूरज ने गगन से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको नया जन्मदिन,

तहे-दिल से हमने ये पैगाम भेजा है।

हैप्पी बर्थडे टू यू

6. दूर है तो क्या हुआ आज का दिन तो हमे याद है,

तुम ना सही पर तुम्हारा साया तो हमारे साथ है,

तुम्हे लगता है हम सब भूल जाते है,

पर देख लो तुम्हारा जन्मदिन तो हमे याद है।

हैप्पी बर्थडे

7. भुला देना तुम बीता हुआ पल

दिल में बसाना तुम आने वाला कल

खुशी से झूमों तुम हर दिन

ढेर सारी खुशियां लेकर आए आपका जन्मदिन।

जन्मदिन की शुभकामनाएं।

8. मेरे दिल की हर एक धड़कन पर

हुकुमत करने वाली

जन्मदिन की बधाई हो मेरी रानी

हैप्पी बर्थडे

Birthday shayari for fiance

Birthday shayari for fiance

9. तुम्हारी इस अदा का में क्या जवाब दूं,

मेरे प्यार को मैं क्या तोहफा दूं,

कोई अच्छा-सा गुलाब माली से मंगवाता,

पर सोचा,

जो खुद गुलाब है उसे क्या गुलाब दूं।

हेप्पी बर्थडे

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article