Happy Birthday Wishes (हैप्पी बर्थडे विशेज इन हिंदी): बर्थडे वाला दिन हर किसी को बहुत प्रिय होता है, इस दिन पर अपने करीबियों को और स्पेशल फील करवाने का सुकून भी खास ही होता है। जन्मदिन ऐसा मौका होता है, जब आप अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भेज उनके खास दिन को और प्यारा बना देते हैं। तो अगर आप भी अपने किसी जानने वाले को हैप्पी बर्थडे विश कर उनके स्पेशल दिन का हिस्सा बनना चाहते हैं। तो उन्हें ये प्यारी प्यारी शायरी, कोट्स, विशेज भेजना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां देखें आपके दिल का हाल और प्यार बयां करती हैप्पी बर्थडे कोट्स, शायरी, विशेज इन हिंदी जो पढ़ने वाले का दिल जीत लेंगी और उनका दिन बना देंगी।
Wish You a Very Happy Birthday Wishes in Hindi
1. नसीब और ऊंचे हो तुम्हारे,
सबका प्यार यूं ही मिलता रहे तुम्हें,
दुआ है रब से हर सफलता मिले तुम्हें,
जन्मदिन बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
2. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,
सूरज ने गगन से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको आपका जन्मदिन,
तहे-दिल से हमने ये पैगाम भेजा है!

Happy Birthday Wishes
3. पूरी हो दिल की हर ख्वाहिश आपकी,
मिले खुशियों का जहां आपको,
अगर आप मांगें आसमां का एक तारा,
तो खुदा दे दे सारा आसमान आपको।
जन्मदिन मुबारक हो!
4. हंसी आपकी कोई चुरा ना पाए,
आपको कोई कभी रुला ना पाए,
खुशियों का दीप ऐसे जले जिंदगी में कि कोई तूफान भी उसे मिटा न पाए।
जन्मदिन की शुभकामनाएं!

Birthday Card
5. गुल को गुलशन मुबारक,
शायर को शायरी मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
आशिक को उसकी महबूबा मुबारक,
हमारी तरफ से आप को जन्मदिन मुबारक!
6. आखिर तुम्हारी इस अदा पर क्या जवाब दूं,
अपने दोस्त को क्या तोहफा दूं,
कोई अच्छा सा फूल होता तो जरुर मंगवाता माली से,
जो खुद गुलदस्ता है उसको क्या गुलाब दूं!
हैप्पी बर्थडे!

बर्थडे विशेज फोटो
7. दुआ करते हैं खुदा से हम,
तुम्हारी उम्र हो लंबी और कामयाबी हो बेमिसाल,
जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त,
तुम्हारे लिए खुशियाँ हो हज़ारों साल
8. फूलों की वादियों में बसेरा हो आपका,
तारों के आंगन में खूबसूरत सवेरा हो आपका,
दुआ है मेरी आपके जन्मदिन पर हमसे भी प्यारा नसीब हो आपका

Birthday Wishes
9. ख्वाहिशों के समंदर के सब मोती तेरे नसीब हो,
तेरे चाहने वाले हमसफ़र तेरे हरदम करीब हों,
कुछ यूं उतरे तेरे लिए रहमतों का मौसम कि तेरी हर दुआ,
हर ख्वाहिश कबूल हो

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में
10. मैं लिख दूं तुम्हारी उम्र चांद सितारों से,
मैं मनाऊं जन्मदिन तुम्हारा फूल बहारों से
ऐसी खूबसूरती दुनिया से लेकर आऊं मैं कि
सारी महफ़िल सज जाए हसीं नजारों से
