लाइफस्टाइल

Shah Rukh Khan Birthday Wishes: कुछ इस अंदाज में करें शाहरुख खान को बर्थडे विश, जरूर मिलेगा रिप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:04 AM IST

Shah Rukh Khan Birthday Wishes: फिल्म इंडस्ट्री के सरताज शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिसने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया है। उनकी एक्टिंग के ना केवल भारतीय दीवाने हैं बल्कि विदेशों में भी अभिनेता के लाखों चाहने वाले हैं।

Image

Shah Rukh Khan Birthday Wishes: कुछ इस अंदाज में करें शाहरुख खान को बर्थडे विश, जरूर मिलेगा रिप्लाई

Shah Rukh Khan Birthday Wishes: अपनी अदाकारी से कई पीढ़ियों को दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के किंग खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। आधी रात से उनके फैंस मन्नत के बाहर खड़े होकर हांथो में हैप्पी बर्थडे किंग खान का पोस्टर लेकर उनके फिल्मों के गाने गा रहे थे। शाहरुख खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिसने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना (Shah Rukh Khan Birthday) सिक्का जमाया है। उनकी एक्टिंग के ना केवल भारतीय दीवाने हैं बल्कि विदेशों में भी अभिनेता के लाखों चाहने वाले हैं। आपको शायद ही पता होगा कि दिलीप कुमार के बाद शाहरुख ही एक ऐसे अभिनेता ने हैं, जिसने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है। शाहरुख ने टीवी शो फौजी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

इस दौरान शाहरुख को अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखना पड़ा। इसके बाद साल 1992 में फिल्म दीवाना से उन्होंने डेब्यू किया। बता दें अभिनेता को इस फिल्म के बाद बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड मिला। इसके बाद अभिनेता एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। शाहरुख आज जिस मुकाम पर हैं, उस पर पहुंचना आसान नहीं है। यदि आप भी शाहरुख खान के फैन हैं, तो यहां पर दी गई कुछ शानदार विशेज और शायरियों के माध्यम से उन्हें बर्थडे विश कर सकते हैं।

Shah Rukh Khan Birthday Wishes

- Happy Birthday Shah Rukh Khan. Wishing you a happy and healthy life always. Stay Blessed.

- Happy Birthday the Baadshah of Bollywood.

- Happy Birthday to the baadshah of Bollywood. wishing you happiness and Love

सोशल मीडिया पर फैंस कुछ इस अंदाज में कर रहे हैं विश

शाहरुख बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिसके भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों चाहने वाले हैं। अभिनेता को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। आप भी ऊपर दिए शानदार विशेज से अभिनेता को बर्थडे विश कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article