लाइफस्टाइल

Happy Birthday Dhoni: 44 साल के हुए MS Dhoni, यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल, इंस्पिरेशनल कोट्स हिंदी में

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 7, 2025, 07:30 AM IST

Happy Birthday Dhoni: भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर हम यहां आपके लिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें MS Dhoni इंस्पिरेशनल कोट्स।

Image

MS Dhoni Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

Happy Birthday Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का आज यानी 7 जुलाई को जन्मदिन है। माही अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। एमएस धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों, विकेटकीपरों में से एक माने जाते हैं। धोनी के बर्थडे को लेकर हर साल की तरह इस बार भी फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके बर्थडे को हर साल खास अंदाज में मनाया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड), भारत में हुआ था। धोनी युवाओं के दिलों में बसते हैं। उनकी कही बातों का युवाओं पर गहरा असर होता है। उनकी बातें लोगों को मोटिवेट करने का काम करती है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर यहां हम महेंद्र सिंह धोनी के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें MS Dhoni के इंस्पिरेशनल कोट्स हिंदी में।

महेंद्र सिंह धोनी के मोटिवेशनल कोट्स - MS Dhoni Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. सफलता कोई मंजिल नहीं है, यह एक यात्रा है।

2. जिस पल आप खुद को महत्व देना शुरू करेंगे, दुनिया आपको महत्व देना शुरू कर देगी।

3. जब आप किसी कठिन दौर से गुजर रहे होते हैं तो आप अच्छे समय की तुलना में बहुत कुछ सीखते हैं।

4. मैंने हमेशा यह माना है कि प्रक्रिया परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण है।

5. भगवान तुम्हें बचाने नहीं आ रहे हैं। तुम्हें लड़ना होगा।

6. असफलता से मत डरो; उससे सीखो और आगे बढ़ते रहो।

7. अपने सपनों के पीछे भागो और उन्हें हकीकत बनाओ।

8. कड़ी मेहनत हमेशा फल देती है, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है।

9. अपने आप पर विश्वास रखें, तब भी जब किसी को आप पर विश्वास न हो।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article