Happy Basant Panchami 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: देशभर में आज यानी 14 फरवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) को सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। बसंत पंचमी का दिन विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल बसंत ऋतु के पहले दिन मनाया जाता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार बसंत पंचमी माघ महीने के पांचवें दिन पड़ती है। साथ ही बसंत पंचमी का त्योहार होली की तैयारियों की शुरुआत का भी प्रतीक है। बसंत पंचमी के दिन आप सुबह उठने के साथ ही अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को इस दिन से संबंधित मैसेजेस, कोट्स, विशेज (Basant Panchami 2024 Wishes), स्टेटस, फोटो, शायरी आदि भेजकर उनका दिन स्पेशल बना सकते हैं। आज हम आपके साथ बसंत पंचमी के मैसेजेस (Basant Panchami 2024 Messages), कोट्स, हिंदी विशेज, शायरी, फोटो आदि शेयर कर रहे हैं।
बसंत पंचमी 2024 विशेज (Basant Panchami 2024 Wishes)
1. सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई
बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई
देखो अब बसंत है आई
हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Happy Basant Panchami 2024 7
2. पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़ी पतंग
रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग
जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
3. लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई
बज रहे हैं जल तरंग, दिल पे उमंग है छाई
खुशियों को लेकर संग है आई
लो फिर बसंत है आई
Happy Basant Panchami 2024

Happ9y Basant Panchami 2024
4. वीणा लेकर हाथ में
सरस्वती हो आपके साथ में
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभ कामनाएं
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
5. मां सरस्वती का बसंत है त्योहार
आपके जीवन में आए सदा बहार
सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपरल
हर काम आपका हो जाए सफल
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई
हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Happy Basant Panchami 2024 14
6. फूलों की वर्षा, शरद की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आप सबको, बसंत पंचमी का त्योहार
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
7. तू स्वर की दाता है
तू ही वर्णों की ज्ञाता है
तुझमें ही नवाते शीष
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष
हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Happy Basant Panchami 2024 17
8. किताबों का साथ हो और पढाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप हमेशा पास हो
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
9. मां सरस्वती का वरदान हो आपको
हर दिन नई मिले ख़ुशी आपको
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त
जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको!
हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Happy Basant Panchami 2024 15
10. पीली, लाल, हरी, नीली और काली
उड़े पतंग आसमान में सबकी निराली
आओ मिलकर हम सब बसंत मनाएं
द्वार पर अपने रंगीली सजाएं
बसंत पंचमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
