लाइफस्टाइल

Basant Panchami Shayari: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भेजें स्पेशल शायरी, देखें मां शारदे पर शायरी Hindi 2 line

Happy Basant Panchami 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन आप अपनों को इन शायरी, कोट्स, विशेज के साथ अपनों को बधाई दे सकते हैं। साथ ही देखें मां शारदे पर शायरी।

Image

Happy Basant Panchami 2024

Happy Basant Panchami 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: सनातन धर्म में बसंत पंचमी का बेहद खास महत्व है। इस दिन संगीत,ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन विद्यार्थियों और कला प्रेमी किताब और इंस्ट्रूमेंट्स की पूजा भी करते हैं। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। इस साल बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का त्योहार 14 फरवरी 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर अपनों को बधाई देने के लिए आप ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें बसंत पंचमी बधाई संदेश, बसंत पंचमी कोट्स, बसंत पंचमी शायरी, बसंत पंचमी फोटोज, बसंत पंचमी HD Photos। यहां आप मां शारदे पर शायरी भी देख सकते हैं।

Happy Basant Panchami 2024 Hindi Shayari, Wishes in Hindi

1. बहारों में बहार बसंत

मीठा मौसम मीठी उमंग

रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग

तुम साथ हो तो है इस जिंदगी का और ही रंग

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Basant Panchami Quotes

Basant Panchami Quotes

2. बल बुद्धि विद्या देहु मोहि

सुनहु सरस्वती मातु

राम सागर अधम को

आश्रय तू ही देदातु

आप सब को बसंत पंचमी की बधाई

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

3. सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई

फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई

बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई

उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई

देखो अब बसंत है आई

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

basant panchami shayari

basant panchami shayari

4. पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़ी पतंग

रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग

जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग

आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

5. लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई

बज रहे हैं जल तरंग, दिल पे उमंग है छाई

खुशियों को लेकर संग है आई

लो फिर बसंत है आई

Happy Basant Panchami 2024

6. वीणा लेकर हाथ में

सरस्वती हो आपके साथ में

मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन

मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन

सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभ कामनाएं

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Basant Panchami Photos

Basant Panchami Photos

7. मां सरस्वती का बसंत है त्योहार

आपके जीवन में आए सदा बहार

सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपरल

हर काम आपका हो जाए सफल

बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

8. फूलों की वर्षा, शरद की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार

चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार

मुबारक हो आप सबको, बसंत पंचमी का त्योहार

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

9. तू स्वर की दाता है

तू ही वर्णों की ज्ञाता है

तुझमें ही नवाते शीष

हे शारदा मैया, दे अपना आशीष

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

Basant Panchami HD Photos

Basant Panchami HD Photos

10. किताबों का साथ हो और पढाई दिन रात हो,

जिंदगी के हर इम्तिहान में आप हमेशा पास हो

सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी बसंत पंचमी 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article