लाइफस्टाइल

Hair Fall issue: क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं? इसके पीछे हो सकती है इस विटामिन की कमी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 22, 2023, 04:43 PM IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन न करने से बाल झड़ने लगते हैं। आइए जानें कि कौन से महत्वपूर्ण विटामिन बालों के झड़ने का कारण बनते हैं-

Image

इस विटामिन की कमी की वजह से झड़ते हैं बाल (Source:istock)

Hair Fall issue: बालों का झड़ना हम सभी के जीवन का एक सामान्य हिस्सा है , लेकिन अगर यह तेजी से गिरने लगे तो यह चिंता का एक बड़ा कारण हो सकता है। एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बालों का झड़ना आम बात है, क्योंकि 50 प्रतिशत पुरुषों और महिलाओं को 50 वर्ष की आयु तक बालों के झड़ने का सामना करना पड़ता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है । लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर पाता है, जिनमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं और यही बालों के झड़ने का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से महत्वपूर्ण विटामिन की कनमी के कारण बाल झड़ते हैं।

इन विटामिन की कमी के कारण झड़ते हैं बाल

विटामिन डी3 की कमी के कारण झड़ते हैं बाल

यहां हम बात कर रहे हैं विटामिन डी3 की, इसकी कमी से बालों के साथ हड्डियों को भी नुकसान होता है। डॉक्टरों की सलाह है कि अगर शरीर में विटामिन डी3 का स्तर कम है तो ऐसे में शॉट्स यानी इंजेक्शन लेने की जरूरत पड़ सकती है। विटामिन डी3 की कमी के लक्षणों में थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, अवसाद और बार-बार बीमार होना शामिल हैं। इसके साथ ही विटामिन डी3 की कमी से तनाव का स्तर बढ़ जाता है और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि इस विटामिन की कमी से न्यूरो संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और वह बार-बार संक्रमण का शिकार हो सकता है।

शरीर में विटामिन डी3 की कमी क्यों होती है?

डॉक्टरों ने कहा है कि पर्याप्त मात्रा में धूप न मिलने और खान-पान से जुड़ी समस्याओं के कारण शरीर में विटामिन डी3 की कमी हो जाती है। कहा जाता है कि हर किसी को हर 6 महीने में कम से कम एक बार विटामिन डी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर शरीर में विटामिन डी3 की कमी है तो इसकी भरपाई दवाओं या इंजेक्शन के जरिए ही की जा सकती है। रोज धूप में बैठने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article