लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: सफेद बाल हो जाएंगे नेचुरली काले,बस 50 रुपये खर्च कर घर पर तैयार करें नेचुरल हेयर डाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2025, 10:46 AM IST

Hair Care Tips: इन दिनों हर दूसरा व्यक्ति बालों से जुड़ी समस्या से परेशान है। कोई हेयर फॉल से परेशान है तो बालों के सफेद होने की समस्या से। कम उम्र में बालों का सफेद होना लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे में बालों को काला बनाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिर्फ 50 रुपये में आप बालों को नेचुरली काला कैसे बना सकते हैं।

Image

सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे बनाएं (Image Source: istock)

Hair Care Tips: हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल का असर स्किन के साथ साथ बालों पर भी देखने को मिलता है। इन दिनों कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसकी वजह है बहुत ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन। सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग अक्सर हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन हेयर डाई में केमिकल होता है जो बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जुझ रहे हैं और बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं तो मात्र 50 रुपये में आप बालों को काला बना सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों को नेचुरली काला बनाने का आसान तरीका।

घर पर तैयार करें नेचुरल हेयर डाई

आंवला पाउडर- 2 बड़े चम्मच

भृंगराज पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

मेहंदी पाउडर- 2 बड़े चम्मच

नींबू का रस- 1 चम्मच

काली चाय

बनाने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में आंवला पाउडर, भृंगराज और मेहंदी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले, फिर इसमें ब्लैक टी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को ढककर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें।

इस तरह करें डाई का इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल से पहले बालों को अच्छी तरह साफ करें। फिर इस डाई को बालों पर अप्लाई करें। इसके बाद इसे कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो बालों को धो लें। हफ्ते में कम से कम 1 बार इस हेयर डाई का इस्तेमाल करें इससे बाल जल्दी काले हो जाएंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article