लाइफस्टाइल

Guru Purnima 2024 Shubhkamna Sandesh: गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पांय...गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुजनों को भेजें ये मैसेज, कोट्स, शायरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 21, 2024, 08:20 AM IST

Guru Purnima 2024 Shubhkamna Sandesh (गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश): इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार 21 जुलाई को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने गुरुजनों को धन्यवाद कहना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Guru Purnima 2024 Shubhkamna Sandesh

Guru Purnima 2024 Shubhkamna Sandesh (गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश): गुरु पूर्णिमा (Happy Guru Purnima Wishes Quotes) गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का मौका होता है। क्योंकि हमारी सफलता में हमारे गुरुओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।हिंदू धर्म में गुरुओं का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना जाता है। गुरु पूर्णिमा (Happy Guru Purnima wishes) का पावन पर्व हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा ( Guru Purnima 2024 wishes) 21 जुलाई को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन ही प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के मौके पर लोग अपने गुरुजनों से आशीष लेते हैं और अपने गुरुओं को धन्यवाद कहते हैं। गुरुओं को धन्यवाद कहने के लिए लोग मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने गुरुजनों को धन्यवाद कहना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Guru Purnima 2024 Wishes in Hindi

1. गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पांय,

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं!

Happy Guru Purnima Wishes Quotes

Happy Guru Purnima Wishes Quotes

2. दिया ज्ञान का भंडार हमको

किया भविष्य के लिए तैयार हमको

हैं कृतज्ञ उन गुरुओं के हम

जो किया ऋणी अपार हमको

गुरु पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर:

गुरु साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

4. गुरु आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल

लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरा अनमोल

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

Guru Purnima 2024 Shubhkamna Sandesh in Hindi

5. गुरु की महिमा न्यारी है

अज्ञानता को दूर करके

ज्ञान की ज्योत जलाई है

गुरु की महिमा न्यारी है

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Guru Purnima wishes

Happy Guru Purnima wishes

6. गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,

ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

7. वक्त भी सिखाता है और गुरु भी

पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है

कि गुरु सिखाने के बाद इम्तेहान लेता है

और वक्त इम्तेहान लेकर सिखाता है !

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

Guru Purnima 2024 Badhai Sandesh

8. गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष

गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाँय

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Guru Purnima 2024 wishes

Guru Purnima 2024 wishes

10. गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।

गुरु बिन लखै न सत्य को गुरु बिन मिटै न दोष।।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article