लाइफस्टाइल

Gur Purity: कितनी शुद्ध है गुड़ की मिठास, कहीं जहर का तो नहीं ले रहे स्‍वाद, ऐसे पकड़ें गुड़ में हो रही हेराफेरी

Gur ki purity kaise check kare: अपने सांस्कृतिक महत्व और पोषण की खूबियों की वजह से हमारे यहां गुड़ की खपत खूब है। सर्दियों और इसके साथ मकर संक्रांति का त्योहार गुड़ का बाजार और गर्म कर देता है। इसी वजह से गुड़ में मिलावट की गुंजाइश भी बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं शुद्ध गुड़ की पहचान का तरीका।

Image

गुड़ की शुद्धता कैसे जांचें

Gur ki purity kaise check kare: आयुर्वेद में गुड़ की तासीर गर्म बताई गई है और इसके साथ इसमें पाए जाने वाले तत्व इसको सर्दियों में अमृत समान बना देते हैं। इसका स्वाद बेहद शानदार तो होता है इसी वजह से इससे कई पकवान भी बनते हैं। मकर संक्राति पर विशेष रूप से गुड़ के कई तरह के लड्डू, चिक्की और तिलकुट बनाए जाते हैं। यही सब कारण है कि ठंड के मौसम में गुड़ खूब बिकता है लेकिन शुद्ध गुड़ ढूंढना मुश्किल काम है, क्योंकि ये भी मिलावट से अछूता नहीं है। मिलावटी गुड़ में पोषण तो कम होगा ही, साथ में इससे आपके पकवानों का स्वाद भी घट जाएगा। गुड़ गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है। यह आयरन, जिंक और क्रोमियम जैसे आवश्यक मिनरल्स का भंडार होता है। चीनी, रंग और ब्लीचिंग के लिए कई रसायनों के साथ गुड़ में मिलावट करने से न केवल इसके अच्छे गुण खत्म हो जाते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी खतरनाक हो जाता है। तो आइए हम बताते हैं कि गुड़ की शुद्धता की कैसे जांच करें।

How To check the purity of gur or jaggery in Hindi

1. मिलावटी रंगों की करें पहचान

FSSAI कहता है कि शुद्ध गुड़ हमेशा गहरे रंग का होता है। यह बाजार में बिकने वाले सुनहरे पीले रंग के गुड़ को देखकर सचेत हो जाना चाहिए। शुद्ध गुड़ का रंग भूरा या गहरा भूरा होता है। कई बार इसे साफ दिखाने के लिए इसमें रंग मिला दिए जाते हैं। इसकी जांच करने के लिए गुड़ का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे एक गिलास पानी में घोलें फिर इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अगर पानी का रंग बहुत ज्यादा बदल जाता है तो बताता है कि गुड़ में अलग से रंग मिलाए गए हैं।

2. चॉक की मिलावट का पता लगाएं

कभी कभी गुड़ का वजन बढ़ाने के लिए चॉक पाउडर या वॉशिंग सोडा जैसी मिलावटें भी कर दी जाती हैं। इसकी जांच करने के लिए गुड़ का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे एक गिलास पानी में घोलें। गुड़ के घुल जाने के थोड़ी देर के बाद अगर गिलास के तले में सफेद पाउडर इकट्ठा हो जाए, तो इसका मतलब है कि इसमें चॉक पाउडर या वॉशिंग सोडा मौजूद है।

3. गुड़ के कड़ेपन से जांचें इसकी शुद्धता

अपने हाथों से गुड़ का एक टुकड़ा तोड़ें और ध्यान से देखें। शुद्ध गुड़ आमतौर पर नरम, तोड़ने में आसान और थोड़ा चिपचिपा होता है। मिलावटी गुड़ चीनी के क्रिस्टल या केमिकल के कारण बहुत ज्यादा कठोर या दानेदार लग सकता है।

How to check gur purity at home in hindi

How to check gur purity at home in hindi

4. स्वाद से परखें

गुड़ का स्वाद मीठा होने के साथ एक मिट्टी जैसी सौंधी खुशबू लिए होता है। इससे हल्का कैरमेल का स्वाद भी आता है। मिलावटी गुड़ का स्वाद बहुत ज्यादा मीठा हो सकता है, या केमिकल के इस्तेमाल की वजह से इसका स्वाद कुछ अलग भी हो सकता है। अगर ऐसा है तो गुड़ मिलावटी हो सकता है।

5. तेल की करें जांच

गुड़ को नरम बनाने के लिए इसमें कई बार तेल भी मिलाया जाता है। गुड़ के एक टुकड़े को अपनी उंगलियों के बीच रगड़ें। अगर यह तेल जैसा चिकना लगता है, तो इसमें मिनरल ऑयल हो सकता है। शुद्ध गुड़ में कोई चिकनापन नहीं होता।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article