लाइफस्टाइल

पक्के वेजिटेरियन हैं Google सीईओ Sundar Pichai, लेकिन नाश्तें में जरूर खाते हैं ये 3 चीजें, देखें डाइट प्लान

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सिंपल और संतुलित लाइफस्टाइल अक्सर ही चर्चा में रहती है। सुंदर बहुत ही सिंपल रूटीन फॉलो करते हैं। वे वेजिटेरियन हैं और नाश्ते में 3 चीजें जरूर शामिल करते हैं।

Image

Google CEO Sundar Pichai Breakfast Menu

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Google के सीईओ Sundar Pichai अपनी सादगी और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी सफलता के पीछे न सिर्फ उनकी मेहनत और सोच है, बल्कि उनका हेल्दी रूटीन भी अहम भूमिका निभाता है। अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति की डेली डाइट कैसी होती है। खासकर उनका ब्रेकफास्ट, जो दिन की शुरुआत को तय करता है।

सुंदर पिचाई एक वेजिटेरियन हैं, और बहुत ही सादा सिंपल खाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन प्रोटीन और एनर्जी के लिए अपने नाश्ते में कुछ खास चीजें जरूर शामिल करते हैं। उनका ब्रेकफास्ट न ज्यादा भारी होता है और न ही बहुत कॉम्पलीकेटेड। बल्कि वे एक बहुत ही बैलेंस्ड और न्यूट्रिशियस कॉम्बिनेशन वाला नाश्ता करते हैं। देखें सुंदर पिचाई क्या खाते हैं, सुंदर पिचाई का डाइट प्लान।

नाश्ते में क्या खाते हैं Sundar Pichai?

सुंदर पिचाई के ब्रेकफास्ट मेन्यू में 3 चीजें जरूर से शामिल होती ही हैं। वे नाश्ते में चाय, टोस्ट तो ऑमलेट खाते हैं। वैसे तो सुंदर वेजिटेरियन हैं, लेकिन प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए वे ये चीजें खाते हैं।

1. चाय(Tea)

सुंदर पिचाई भारत में पले बड़े हैं, तो उनके मॉर्निंग ब्रेकफास्ट रूटीन में चाय जरूर ही शामिल होती है। वे रोज सुबह उठकर चाय पीते हैं, खास अदरक इलायची वाली पीकर दिन शुरू हो, तो दिन बेहतरीन गुजरता है।

2. टोस्ट (Toast)

हल्का और जल्दी पचने वाला टोस्ट कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो दिन की शुरुआत के लिए जरूरी एनर्जी प्रदान करता है।

Sundar Pichai Daily Breakfast Routine

Sundar Pichai Daily Breakfast Routine

3. ऑमलेट (Omelette)

प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाने वाला अंडा उनके ब्रेकफास्ट का अहम हिस्सा है। यह शरीर को जरूरी एनर्जी देता है और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। वे अंडे का ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। सब्जियां मिलाकर खाने से यह और ज्यादा हेल्दी बन जाता है। यह प्रोटीन और विटामिन्स का अच्छा संतुलन देता है।

क्यों खास है यह ब्रेकफास्ट?

यह ब्रेकफास्ट सिंपल होने के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और जरूरी विटामिन्स का बैलेंस होता है, जो पूरे दिन फोकस और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

जरूर सीखें ये चीजें

सुंदर पिचाई से आपको भी ये जरूर ही सीखना चाहिए कि, सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पोषण से भरपूर होना चाहिए। वहीं हर किसी को अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही साथ ये समझना भी जरूरी है कि, सिंपल और कंसिस्टेंट रूटीन ही लंबे समय तक फायदेमंद होता है।
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article