आज का सुविचार 10 दिसंबर 2025 (Good Thought Quote for the Day): जिंदगी में सफलता पाने की राह में हर व्यक्ति को चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। हर किसी की कहानी तो परिश्रम अलग अलग प्रकार का होता है। लेकिन जो कोई भी सफल हुआ है, उसकी सफलता के पीछे हजार बार गिरना, गिरकर उठ खड़ा होना और कड़ी मेहनत करना निश्चित है। सफलता के शिखर पर पहुंचने की कुंजी बेशक ही केवल और केवल निरंतर मेहनत करना है। सफलता और मेहनत की जहां बात होती है, वहां एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के इस कथन का जिक्र जरुर होता है।
बारीकी से देखने पर ही पता लगता है कि रातोंरात मिली सफलता के पीछे दरअसल लंबे समय की कड़ी मेहनत छिपी होती है।
सुनने में ये बात काफी साधारण लग सकती है। पर ये बात आज के सोशल मीडिया वाले दौर के लिए रामबाण दवा है। आजकल तो हर दूसरी खबर होती है - 'फलाने का वीडियो वायरल, बन गया स्टार! या 'छोटे से आइडिया ने रातों-रात बदल दी किस्मत!' हम सब ऐसी खबरें देखकर सोचते हैं, वे लोग कितने लकी हैं.. जो एक दिन में फेमस हो गए। लेकिन गौर से सोचने वाली बात है कि, इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है। जिसे पहली बार में ही सफलता मिल गई हो। बड़े-बड़े स्टार्ट-अप, इंफ्लूएंजर, बिजनैस आदि घंटों की मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद बने हैं।
स्टीव जॉब्स ने ऐसा क्यों कहा
स्टीव जॉब्स का ये कथन बेशक ही जिंदगी और सफलता के बारे में बहुत कुछ सिखाती हैं। स्टीव जॉब्स इस कोट के साथ यही कहना चाहते हैं कि, जिंदगी में शॉर्ट कट से कुछ नहीं मिलता है। और असल में कोई भी सफलता रातोंरात नहीं मिलती। बाहर से ऐसा लगता है कि किसी ने अचानक ही तरक्की कर ली, लेकिन अगर ध्यान से देखें तो उसके पीछे सालों की मेहनत, लगातार किए गए छोटे-छोटे काम, और बहुत सारी कोशिशें छिपी होती हैं। लोग सिर्फ रिजल्ट देखते हैं, पर असली स्ट्रगल और बहाया गया पसीना किसी को नजर नहीं आता। यही मेहनत एक दिन उन्हें 'अचानक सफल' बना देती है।
सफलता पर मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी
1. कदम-कदम पर ठोकरें मिलेंगी,
पर हौसले से बढ़ना ही सफलता है,
मेहनत कभी खाली नहीं जाती,
वही जीतता है जिसे खुद पर भरोसा है
2. सपनों के लिए जागना पड़ता है,
रास्तों पर धूप भी सहना पड़ता है,
जो मेहनत से दोस्ती कर लेता है,
सफलता उसी के कदम चूमती है
3. आसान नहीं होता आसमान छूना,
मेहनत की आग में खुद को तपाना पड़ता है,
जो थककर भी चलते रहते हैं,
वही इतिहास में अपना नाम लिखाते हैं
Motivational Quotes in Hindi On Hard Work
4. डर को दिल से निकाल दो,
मेहनत को अपना हथियार बना लो,
सपनों की राह में जो रुकावटें हों,
एक-एक कर सबको हरा दो
5. रात जितनी लंबी होगी,
सुबह उतनी ही खूबसूरत होगी,
मेहनत जितनी गहरी होगी,
सफलता उतनी ही शानदार होगी
6. सपनों तक पहुँचने का रास्ता कठिन है,
पर मेहनत करने वालों के लिए नामुमकिन नहीं,
जो हर दिन थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ जाए,
सफलता उसी के कदमों में झुकेगी कहीं
तो अगली बार जब कोई 'रातों-रात स्टार' बनता दिखे, तो उसकी चमक देखकर हैरान मत होना। बल्कि उसकी मेहनत को सलाम करना, जो उस चमक के पीछे छुपी हुई है। वहीं समझने वाली बात है कि, सभी को अपनी रेस अपने हिसाब से दौड़नी है। दूसरों की 'ओवरनाइट सफलता' के चक्कर में मत उलझना गलत हो सकता है। क्योंकि असल जीत उस लंबी, अनदेखी रात में होती है, जब सब सो रहे होते हैं और तुम अपने सपने के लिए जाग रहे होते हो।
