लाइफस्टाइल

Good Morning Shayari: सुंदर गुड मॉर्निंग शायरी से अपनों की सुबह को बनाएं खास, यहां देखें पॉजिटिव गुड मॉर्निंग शायरी

Good Morning Shayari in Hindi(गुड मॉर्निंग शायरी इन हिंदी): नयी नयी सुबह, नया नया सवेरा, सुरज की किरणे, हवाओं का बसेरा, और मुस्कुराता हुआ, आपका ये चहेरा, मुबारक हो आपको ये हसीन सवेरा - ऐसी ही शायरियों से आप अपनों की सुबह को खास बना सकते हैं। यहां देखें गुड मॉर्निंग शायरी हिंदी में:

Image

गुड मॉर्निंग शायरी (Photo: iStock)

Good Morning Shayari in Hindi: सुबह की पहली किरण जब धरती को छूती है, तो दिल में एक नई उम्मीद जाग उठती है। दिन का सबसे पवित्र और खूबसूरत समय सुबह का ही वक्त होता है। पक्षी चहचहाते हैं, फूल खिलते हैं, ठंडी हवा बहती है और मन स्वतः ही प्रसन्न हो जाता है। इस समय का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि दिन की शुरुआत सही तरीके से करने पर पूरा दिन सकारात्मक और उत्पादक बन जाता है। गुड मॉर्निंग शायरी उसी उम्मीद, ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा को शब्दों में पिरोने का सुंदर माध्यम है। आप अपनों को इन गुड मॉर्निंग शायरी से विश कर सकते हैं। ये शायरी न सिर्फ दिन की शुरुआत को खूबसूरत बनाती हैं, बल्कि मन को शांत और प्रेरित भी करती हैं। यहां देखें Good Morning Shayari हिंदी में:

1. उठो, देखो सुबह का नजारा,

हवा में है खुशबू और मौसम प्यारा।

हंसते रहो, खुश रहो सारा दिन,

यही है मेरी शुभकामना तुम्हारे लिए हर दिन।

2. नयी नयी सुबह, नया नया सवेरा,

सुरज की किरणे, हवाओं का बसेरा,

और मुस्कुराता हुआ, आपका ये चहेरा,

मुबारक हो आपको ये हंसी सवेरा

good morning

3. हर सुबह आपकी इतनी सुहानी हो जाए,

गम की हर बात पुरानी हो जाए,

दे जाए इतनी खुशियां यह नया दिन,

कि खुशी भी आपकी दीवानी हो जाए।

4. सुबह की पहली किरण तेरे नाम,

दिल से निकली ये दुआ तेरे काम।

खुशियाँ बरसें तेरे जीवन में सदा,

गुड मॉर्निंग मेरे यार, मुस्कुरा के जगा।

5. हर सुबह नई रोशनी, नया ख्वाब लाती है,

सपनों को पूरा करने की एक नई राह दिखाती है।

6. ना किसी के अभाव में जियो ना किसी के प्रभाव में जियो !

ज़िन्दगी आपकी है बस अपने मस्त स्वभाव में जियो !!

Good Morning

7. हर सुबह एक नई किताब का पन्ना है,

जिसे तुम अपनी मेहनत से लिखते हो।

कल की चिंताएँ पीछे छोड़ दो,

आज का दिन तुम्हारे नाम कर दो।

8. चमकता सूरज, खिलते फूल, ये बहारों का पैगाम है,

आज का दिन आपको ढेर सारी खुशियां दे, यही मेरा सलाम है।

9. सूरज के उठने से पहले

उठ जाना तुम प्यारे

या फिर कान के पास तुम्हारे

लगाये गुड मॉर्निंग के नारे

Good Morning

10. सुबह की किरण बोली, उठ देख क्या नजारा है,

मैंने कहा रुक, पहले उसे गुड मॉर्निंग मैसेज तो भेज दूं जो इस सुबह से भी प्यारा है।

11. सुबह की ताज़गी में एक नया अहसास हो,

खुशियों से भरा आपका पूरा दिन खास हो।

12. बीत गई तारों वाली हसीन रात,

अब सूरज ने फैलाई है अपनी बात।

एक प्यारी सी सुबह आई है साथ,

बोलो गुड मॉर्निंग और जी लो दिन खास।

13. हर सुबह खुद को एक नई उम्मीद दीजिए,

जो भी सोचा है, उसे पूरा करने की ताक़त दीजिए।

14. फूलों की तरह मुस्कुराते रहो,

चमकते सूरज की तरह दमकते रहो।

15. उम्मीदों की सुबह है, सपनों की रोशनी है,

जो चाहते हो वो जरूर मिलेगा, बस मेहनत की कमी ना हो।

16. सुबह की किरण बोली, उठ देख क्या नजारा है,

मैंने कहा रुक, पहले उसे गुड मॉर्निंग मैसेज तो भेज दूं जो इस सुबह से भी प्यारा है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article