लाइफस्टाइल

आज है गुड फाइडे? इसाई समुदाय के लोग क्यों मनाते हैं ये दिन, जानें इतिहास और महत्व

Good Friday 2024 Date, History: गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग काले कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं और अपने पापों की क्षमा मांगते हैं।

Image

Good Friday Date and History

Good Friday 2024 Date, History: गुड फ्राइडे का पवित्र त्योहार ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग काले कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं और अपने पापों की क्षमा मांगते हैं। गुड फ्राइडे हर साल 20 मार्च से 23 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। इस साल यह 29 मार्च (शुक्रवार) को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

गुड फ्राइडे का इतिहास - Good Friday History

गुड फ्राइडे का इतिहास ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने के आसपास की घटनाओं से जुड़ी हैं, जो ईसाई धर्मशास्त्र में एक महत्वपूर्ण पल था। माना जाता है कि गुड फ्राइडे में 'गुड' शब्द की उत्पत्ति 'पवित्र' या 'पवित्र' के पुरातन अर्थ से हुई है। सदियों से, ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे को शोक, गंभीरता और चिंतन के दिन के रूप में मनाते आए हैं। यह यीशु द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है।

गुड फ्राइडे का महत्व - Significance of Good Friday

ऐसी मान्यता है कि लगभग 2000 साल पहले ईसा मसीह लोगों को एकता, अहिंसा, मानवता, भाईचारे और शांति का पाठ पढ़ाते थे। उनकी लोकप्रियता लोगों के बीच काफी बढ़ती जा रही थी। तब वहां के धर्मगुरुओं को अपनी लोकप्रियता छिनने का डर सताने लगाना। जिसके बाद उनपर राजद्रोह का आरोप लगाकर मृत्युदंड देने का ऐलान किया गया। इस धोषणा के बाद ईसा मसीह को कई तरह की शारीरिक प्रतारणा जैसे कोड़े बरसाना, चाबुक से मारना, कांटों का ताज पहनाना का सामना करना पड़ा। अंत में उनके पैरों और हाथों में कील ठोककर क्रॉस पर लटका दिया गया। उनकी मौत के आखिरी तीन घंटे के दौरान वहां ज़लज़ला आ गया। जिसके बाद से ही गुड फ्राइडे मनाया जाने लगा।

कैसे मनाते हैं गुड फ्राइडे? - How to celebrate good friday

गुड फ्राइडे के दिन इसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाले सभी लोग चर्च में इकठ्ठा हो जाते हैं और अपनी गलतियों के लिए ईसा मसीह से क्षमा मांगते हैं। इसके अलावा ईसा मसीह को श्रद्धांजलि देते हैं और काले कपड़े में शोक मनाते हैं।

गुड फ्राइडे विशेज - Good Friday Wishes

जरा-सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है

शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है

नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक़्त

दुआ देना, दुआ लेना गुड फ्राइडे का दिन है

Happy Good Friday 2024

प्रभु यीशु से प्रार्थना है कि,

उनका आशीर्वाद, प्यार, कृपा,

सदा आपके ऊपर बनी रहे,

आप यूं ही मुस्कुराते रहें

Happy Good Friday 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article