Good Friday 2024 Wishes, Quotes, Images: 'चर्च को फूलों से सजाया है..', गुड फ्राइडे पर अपनों को भेजें ईसा मसीह के ये शानदार विचार और संदेश

Good Friday 2024 Wishes, Images, Quotes, Messages, Status in Hindi: गुड फ्राइडे के खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को ईसा मसीह के ये खास संदेश और विचार भेज सकते हैं।

Good Friday 2024 Quotes, Messages, Images, Status in Hindi: ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए गुड फ्राइडे का दिन काफी महत्व (Good Friday Significance) रखता है। इस साल गुड फ्राइडे 29 मार्च (Good Friday 2024 Date) यानी आज है। आम तौर पर गुड फ्राइडे हमेशा अप्रैल के महीने में पड़ता है। बाइबल के मुताबिक करीब 2005 साल पहले गुड फ्राइडे वाले दिन ही ईसा मसीह को यहूदी शासकों ने सूली पर लटका दिया गया था। वह दिन शुक्रवार का था। माना जाता है कि मानवता के कल्याण के लिए ईसा मसीह हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए थे। इसी कारण से इस दिन को गुड फ्राइडे के तौर पर मनाया जाता है।

Good Friday 2024 Wishes, Images, Quotes, Messages, Status in Hindi

गुड फ्राइडे का दिन लोग चर्च में जाते हैं और प्रभु यीशु से माफी मांगते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा करते हैं। गुड फ्राइडे के दिन आप अपनों को प्रभु यीशु के ये विचार, संदेश और तस्वीरें भेज सकते हैं।

Good Friday Wishes Quotes Images

गुड फ्राइडे कोट्स ( Good Friday 2024 Quotes)

1.मनुष्य को सिर्फ रोटी के लिए नहीं जीना चाहिए, बल्कि भगवान से निकले हर शब्द को मानते अपना जीवन बिताना चाहिए।

2.उनसे भी प्रेम करना चाहिए और उनके लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए जो हमें सताते हैं। ऐसा करने पर तुम उस पिता की संतान बन जाओगे जो स्वर्ग में हैं। फिर तुम्हारा कभी कुछ बुरा नहीं होगा।

End of Feed