देश

कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, BSF जवानों पर लाठी-पत्थरों से हमला; ग्रेनेड से दिया मुंहतोड़ जवाब

Cooch Behar Border Tension: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मेखलीगंज अनुमंडल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हुई जब रेत और पत्थरों की अवैध तस्करी कर रहे लोगों को बीएसएफ जवानों ने रोका।

Image

कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव

Photo : Times Now Digital

Cooch Behar Border Tension: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मेखलीगंज अनुमंडल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शनिवार दोपहर सनियाजन नदी में कथित तौर पर रेत और पत्थरों की अवैध तस्करी का मामला सामने आया। नियमित गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में हो रही अवैध तस्करी को देखा।

इसके बाद, बीएसएफ जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और अवैध तस्करी में शामिल लोगों को वहां से हटने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि मौके पर हालात और बिगड़ गए और वहां पर बांग्लादेशी उपद्रवी एकत्रित हुए। इसके बाद उपद्रवियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया।

BSF जवानों पर लाठी-पत्थरों से हमला

बांग्लादेशी उपद्रवियों ने बीएसएफ जवानों पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवानों ने अपनी सुरक्षा के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article