Gold Bridal Necklace Designs: लड़की की शादी में सबसे ज्यादा लोग दो ही चीजें देखते हैं, एक तो दूल्हा और दूसरा दुल्हन के जेवर। अगर आपके घर में भी किसी लड़की की शादी है और गहने की शॉपिंग होने वाली हैं तो आपके पास हार के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स होने चाहिए। आप लड़की और परिवारवालों को दिखाकर डिजाइन पसंद कर सकते हैं और सोनार से हुबहू वैसे बनवा सकते हैं। वैसे भी सोने का ब्राइडल हार बार-बार खरीदा नहीं जाता। ये एक बार ही खरीदा जाता है और इसपर हर किसी की नजर होती है। यहां से आप गोल्ड नेकलेस के एक से बढ़कर एक प्यारे और सुंदर डिजाइन देख सकते हैं।

layered gold necklace design with price
अगर आपको लेयर वाले नेकलेस पसंद हैं तो आप इस डिजाइन को देख सकते हैं। इस तरह के लेयर वाले नेकलेस बड़े खूबसूरत लगते हैं। आपके हार में 3 से 6 लेयर तक हो सकते हैं। ये हैवी भी दिखते हैं और आप चाहें तो इन्हें कम वजन में भी बनवा सकते हैं।

latest floral design gold necklace pics
फ्लोरल डिजाइन के हार इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। दुल्हन के गले में जब ऐसा हार नजर आता है तो लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं।

traditional gold necklace design
ऐसे ट्रेडिशनल सोने का हार तो आपने अपनी मां या दादी के पास देखा ही होगा। इस तरह के हार गले की शोभा बढ़ाते हैं। ये देखने में काफी शॉलिड और हैवी लगते हैं।

jaal design gold necklace image
जाल डिजाइन वाले गोल्ड नेकलेस बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये जालीदार डिजाइन ही इस हार को सबसे अलग बनाता है और क्लासी भी दिखाता है।

heavy gold necklace design for newly wed girl
अगर आप एकदम हैवी नेकलेस ढूंढ रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए ही है। इस डिजाइन का वजन ज्यादा होता है और ये दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
