लाइफस्टाइल

Gia Manek Wedding: भूत शुद्धि विवाह पद्धति से 'गोपी बहू' जिया मानेक ने थामा वरुण जैन का हाथ, जानें कैसे होती है ये शादी

Gia Manek Varun Jain Wedding: इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जिया मानेक ने लिखा- ईश्वर और गुरु की कृपा और आप सभी के प्यार के साथ, हम इस हमेशा के लिए एक हो गए हैं- हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल तक। हम दो दोस्त थे, आज पति-पत्नी हैं।

Image

भूत शुद्धि विवाह पद्धति से 'गोपी बहू' जिया मानेक ने थामा वरुण जैन का हाथ, जानें कैसे होती है ये शादी

Gia Manek Marriage: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमारे दिलों में खास जगह बना लेते हैं। 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू, यानी जिया मानेक, भी उन्हीं में से एक हैं। अपने मासूम और प्यारे अंदाज से उन्होंने लाखों दिल जीते। अब जिया मानेक ने अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू कर दिया है। उन्होंने शादी कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है।

कैसे होता है भूत शुद्धि विवाह

जिया मानेक ने टीवी एक्टर वरुण जैन के साथ शादी रचाई है। यह शादी भूत शुद्धि विवाह की परंपरा के तहत हुई है, जो भारत की सबसे प्राचीन और खास शादी की पद्धतियों में से एक मानी जाती है। इस विधि में शरीर में मौजूद पांच तत्वों को संतुलित करने पर जोर दिया जाता है ताकि दंपति की जिंदगी खुशहाल और समृद्ध हो। जिया और वरुण ने इस पवित्र परंपरा का पालन करते हुए शादी की है, जो उनकी जीवन की नई शुरुआत को और भी खास बनाती है।

कैसे लगे दूल्हा दुल्हन

अपने जीवन के सबसे खास मौके के लिए जिया ने गोल्डन कलर की साड़ी चुनी थी। इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके हाथों में लाल चूड़ी और मेहंदी लगी हुई थी और बालों में गजरा सजाया हुआ था, जो उनके दुल्हन लुक को और भी निखार रहा था। वरुण भी बादामी रंग के कुर्ता-पजामा में बेहद शानदार दिख रहे हैं।

शादी के लिए जताया ईश्वर का आभार

इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जिया मानेक ने लिखा- ईश्वर और गुरु की कृपा और आप सभी के प्यार के साथ, हम इस हमेशा के लिए एक हो गए हैं- हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल तक। हम दो दोस्त थे, आज पति-पत्नी हैं। इस दिन को इतना खास बनाने वाले सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। मिस्टर और मिसेज जिया और वरुण के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।

(इनपुट -आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article