Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin stars real age: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस सीरियल ने टीआरपी की लिस्ट में अपना सिक्का जमा रखा है। इस शो में जो भी सितारे नजर आते हैं वो काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। इस सीरियल ने इन सितारों को घर घर में पहचान दी है। दर्शक नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो के सितारों के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। आज हम आपको इस शो के सितारों की असल उम्र के बारे में बताने वाले हैं।
नील भट्ट (Neil Bhatt)
नील भट्ट इस सीरियल में आईपीएस विराट चव्हाण का लीड रोल निभाते हैं। नील भट्ट असल जिंदगी में 35 साल के हैं। शो में उनकी दो बार शादी हो चुकी है लेकिन असल जिंदगी में उनकी एक ही पत्नी है और वो हैं शो की कोस्टार ऐश्वर्या शर्मा।
आयशा सिंह (Ayesha Singh)
अभिनेत्री आयशा सिंह इस सीरियल में सई जोशी का लीड रोल निभाती हैं। शो में वह आईपीएस विराट चव्हाण की एक्स वाइफ के रोल में नजर आ रही हैं। रियल लाइफ में वह केवल 26 साल की हैं लेकिन स्क्रीन पर वह दो बच्चों की मां हैं।
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की खास बात ये है कि इसके दो लीड एक्टर सेट पर मिले और एक दूसरे के हो गए। हम बात कर रहे हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की। असल जिंदगी में दोनों अब पति पत्नी हैं। ऐश्वर्या शर्मा शो में पत्रलेखा का रोल अदा करती हैं और वह 30 साल की हैं।
किशोरी शहाणे (Kishori Sahane)
जानी मानी अदाकारा किशोरी शहाणे इस शो में चव्हाण परिवार की मुखिया भवानी नागेश चव्हाण का रोल निभाती हैं। शो में उनका रोल काफी भारी भरकम है। असल जिंदगी में उनकी उम्र 54 साल है।
सिद्धार्थ बोडके (Siddharth Bodke)
अभिनेता सिद्धार्थ बोडके अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। वह इस सीरियल में जगताप का रोल निभाते हैं। उनकी उम्र की बात करें तो वह 29 साल के हैं।
यश पंडित
टीवी अभिनेता यश पंडित भी गुम है किसी के प्यार में सीरियल के अहम किरदार हैं। वह इस सीरियल में डॉ. पुलकित का रोल निभाते हैं। असल जिंदगी में यश पंडित 41 साल के हैं। 20 सितंबर 1981 को उनका जन्म हुआ था।
