Alkaline Water at Home Recipe (घर में अल्कालाइन वॉटर कैसे बनाएं): बॉडी को सुपरचार्ज करने में एक खास पानी आपकी खूब मदद कर सकता है। इसे कहते हैं अल्कालाइन वॉटर जो कि शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है, साथ ही हाइड्रेशन का लेवल भी बढ़ाता है। इस पानी का प्रयोग शरीर में बढ़ने वाले एसिडिटी के स्तर को नॉर्मल करने के लिए किया जाता है। यह एसिडिटी कई बीमारियों की वजह बनती है। यहां जानें अल्कलाइन वॉटर घर पर कैसे बनाएं। इसकी 3 आसान रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं। साथ ही जानें एल्कलाइन वाटर के फायदे इन हिंदी।
Alkaline Water Recipe at Home | अल्कालाइन वॉटर कैसे बनता है
सामग्री के हिसाब से अल्कालाइन वॉटर को कई तरह बनाया जा सकता है। इस पानी को शरीर से एसिड की मात्रा कम करने के लिए पिया जाता है। यहां देखें अल्कालाइन वॉटर को घर पर बनाने की तीन आसान रेसिपी।
Alkaline water recipe with cucumber, खीरे से अल्कालाइन वॉटर कैसे बनाएं
- साफ बड़े बर्तन में एक लीटर फिल्टर्ड पानी में एक कटा खीरा डालें।
- इसमें 1 कटा नींबू, पुदीने की कुछ पत्तियां, 1 छोटा चम्मच हिमालयन पिंक सॉल्ट मिला दें। ये स्वाद और डिटॉक्स इफेक्ट बढ़ाते हैं।
- अब इस पानी को ढक कर 6-8 घंटे के लिए रख दें।
- फिर थोड़ा थोड़ा करके दिन भर में ये पानी पिएं।
बेकिंग सोडा से अल्कालाइन वॉटर कैसे बनाएं

क्या होता है अलकालाइन वॉटर
- एक गिलास पानी में दो से तीन चुटकी बेकिंग सोडा (खाने वाला सोडा) डालें।
- इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इसका सेवन दिन में एक से दो बार कर सकते हैं।
- नोट करें कि इस पानी में सोडियम की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए बीपी की समस्या से परेशान लोग डॉक्टर से ही इसका सेवन करें।
नींबू और नमक से अल्कालाइन वॉटर कैसे बनाएं

Alkaline Water at Home Recipe
- एक गिलास पानी में एक कटा हुआ नींबू और आधी चम्मच से थोड़ा कम सेंधा नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट मिला दें।
- 8-10 घंटे तक इस पानी को ढक कर रख दें। सुबह इसका सेवन करें।
- नोट करें कि ये पानी भले ही pH टेस्ट में एसिडिक होता है लेकिन यह शरीर में pH बैलेंस करने का काम करता है।
pH ड्रॉप्स या अल्कालाइन फिल्टर से
अगर आप इन तरीकों को नहीं आजमाना चाहते हैं तो pH drops या alkaline water filters की मदद से भी घर पर अल्कालाइन वॉटर बना सकते हैं। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं।
अल्कालाइन वॉटर पीते समय सावधानियां
- यह पानी एक बहुत ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इसे दिनभर में 1–2 लीटर से ज्यादा न पिएं। वरना शरीर का pH बैलेंस बिगड़ सकता है।
- अल्कालाइन वॉटर को खाली पेट नहीं पीना चाहिए। इससे गैस या अपचन की समस्या हो सकती है।
- हाई बीपी, किडनी की बीमारी, डायबिटीज या अन्य किसी हेल्थ प्रॉब्लम में अल्कालाइन वॉटर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
- अल्कालाइन वॉटर बनाते समय साफ और फिल्टर्ड पानी का ही यूज करें।
ध्यान रखें कि अल्कालाइन वॉटर से चमत्कार की उम्मीद ना करें। सिर्फ इसका सेवन ही आपको हेल्दी नहीं रख सकता। बल्कि इसे बस आपके हेल्दी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा होना चाहिए।
