लाइफस्टाइल

तुरंत बंद कर दें महंगे Shampoo पर पैसा खर्चना, इस फूल को दबाने से निकलता है नेचुरल शैम्पू, जानें नाम और इसे घर में कैसे उगाएं

शैम्पू जिंजर एक अनोखा पौधा है, जिसके फूल को दबाने पर झागदार प्राकृतिक रस निकलता है। सदियों से इसका इस्तेमाल बाल साफ करने के लिए किया जाता रहा है। इसे घर में गमले में भी उगाया जा सकता है।

Image

Shampoo Ginger flower

आजकल बालों की देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के महंगे शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। लेकिन ये केमिकल वाले शैम्पू बालों के लिए 100 प्रतिशत अच्छे हो ये जरूरी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्रकृति ने हमें एक ऐसा फूल भी दिया है, जिसे हल्का-सा दबाने पर शैम्पू जैसा झागदार लिक्विड निकलता है? यही वजह है कि इसे Shampoo Ginger Flower या शैम्पू जिंजर कहा जाता है।

यह पौधा सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं होता, बल्कि इसके फूलों में मौजूद शैम्पू जैसे लिक्विड का उपयोग कई जगहों पर बाल धोने के लिए भी किया जाता है। खास बात यह है कि यह पौधा घर के बगीचे या बड़े गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। अगर आपको गार्डनिंग पसंद है और घर में कुछ अनोखा लगाना चाहते हैं, तो शैम्पू जिंजर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

क्या है Shampoo Ginger Flower?

शैम्पू जिंजर का वैज्ञानिक नाम Zingiber zerumbet है। यह अदरक परिवार का पौधा है और मुख्य रूप से फ्लोरिडा, साउथ ईस्ट एशिया, हवाई जैसे इलाकों में पाया जाता है। भारत में भी इसे उगाया जा सकता है, इसके लाल या गुलाबी रंग के फूल बेहद सुंदर दिखते हैं और बहुत उपयोगी होते हैं।

क्यों है इसे नेचुरल शैम्पू?

जब इस पौधे के फूलों को हल्के हाथों से दबाया जाता है, तो उसमें से एक साफ, झागदार और मुलायम लिक्विड निकलता है। जिसे बालों पर लगाने पर शैम्पू जैसे फायदे मिलते हैं। कई जगहों पर लोग फूल से निकले प्राकृतिक रस को सीधे बालों और स्कैल्प पर लगाते हैं। यह बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है और बालों को प्राकृतिक चमक भी दे सकता है। हालांकि किसी भी नए प्राकृतिक उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होता है।

घर में कैसे उगाएं?

  • धूप वाली जगह चुनें
  • अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
  • गर्मी के मौसम में मिट्टी को हल्का नम बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।
  • यह पौधा फैलता है, इसलिए इसे थोड़ा बड़े गमले में लगाना अच्छा रहता है।

कितने समय में तैयार होता है पौधा?

सही देखभाल मिलने पर कुछ महीनों में पौधा अच्छी तरह विकसित होने लगता है। फूल आने के बाद ही इसमें वह प्राकृतिक तरल बनता है जिसके लिए यह दुनिया भर में मशहूर है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article