लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti Wishes in Hindi 2025: 'साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल..', देखें गांधी जयंती के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, इमेजेस हिंदी में

Gandhi Jayanti Wishes Images, Photos Poster in Hindi , Gandhi Jayanti ka pic : हमें हमेशा याद रखना होगा कि आज हम जिस आजादी से जी रहे हैं, इसके लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं का बहुत बड़ा हाथ है। उन सेनानियों में जो राह महात्मा गांधी ने दिखाई वह आज तक प्रासंगिक है।

Image

गांधी जयंती 2025 के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज हिंदी में

Gandhi Jayanti 2025 Wishes, Quotes, images in Hindi: यूं तो भारत को आजाद कराने में अनगिनत नामों का योगदान था लेकिन जो दर्जा महात्मा गांधी को मिला वो किसी और को नहीं मिल पाया। मोहन दास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने तक के सफर में बापू ने सत्य और अहिंसा की जो अलख जगाई वो आज भी पूरी दुनिया में मिसाल है। ये महात्मा गांधी की शख्सियत का ही करिश्मा था कि जब देश आजाद हुआ तो उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया। गांधी जी को प्यार और सम्मान सिर्फ हिंदुस्तानियों से ही नहीं मिला, दुनिया के कई देशों में आज लोग उन्हें अहिंसा का पुजारी मानते हैं और भरपूर सम्मान देते हैं। 2 अक्तूबर को इनी महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। अगर आप गांधी जयंती 2025 की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखे गांधी जयंती की शुभकामनाएं हिंदी में:

1. दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

4

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

2. दीया जलाना है तो

अंधेरों में जलाइए,

उजालों में क्या रखा है

अपने मन को दयालु बनाइए,

क्रूरता में क्या रखा है

हैप्‍पी गांधी जयंती 2025

3. आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए

मानवता सागर के समान है

यदि सागर की कुछ बूंदें गन्दी हैं

तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता

हैप्‍पी गांधी जयंती 2025

7

गांधी जयंती 2025

4. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है सत्य मेरा ईश्वर है,

अहिंसा उसे पाने का साधन

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

5. सुबह से हिचकियां आ रही हैं

लगता है आज बापू हमें याद कर रहे हैं

और उनको भी खूब आ रही होंगी

क्योंकि दुनिया उन्हें याद कर रही है

Happy Gandhi Jayanti 2025!!

6. गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद

हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

9

गांधी जयंती विशेज

7. राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो

सभी प्यार से कहते हैं बापू,

तुमने ही हमको सही मार्ग दिखाया

और सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाया

हैप्पी गांधी जयंती 2025

8. बापू ने लड़ी बिल्कुल अजब लड़ाई

दागी न तोप ना कोई बंदूक उठाई।

दुश्मन के किले पर ना की चढ़ाई

वाह रे महात्मा तुमने कैसी शिक्षा सिखाई

Happy Gandhi Jayanti

9.खाकी जिसकी पहचान है

कर्म ही जिसकी शान है

सत्य अहिंसा जिसकी जान है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

6

गांधी जी के अनमोल विचार

10. हिंदुस्तान ही जिसका ईमान है

वो बापू हमारी शान हैं

हैप्‍पी गांधी जयंती 2025!!

11. सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,

कभी ना जिसने हिम्मत हारी,

सांस लेने की दी हमें आजादी,

जनजन है उनका आभारी।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

12. उसकी सोच ने कर दिया कमाल,

देश का बदल गया सुर ताल,

सबने बोली सत्य अहिंसा की बोली,

हर गली में जली विदेशी वस्तुओं की होली।

Happy Gandhi Jayanti 2025

13. ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

सबको सन्मति दे भगवान।

Happy Gandhi Jayanti

हमें हमेशा याद रखना होगा कि आज हम जिस आजादी से जी रहे हैं, इसके लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं का बहुत बड़ा हाथ है। उन सेनानियों में जो राह महात्मा गांधी ने दिखाई वह आज तक प्रासंगिक है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article