लाइफस्टाइल

Weight Gain Foods: दुबलेपन से हो चुके हैं परेशान, तो सुबह के नाश्ते में खाएं ये फूड्स, जल्द बढ़ेगा वजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 07:06 PM IST

Weight Gain Foods: एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ बॉडी की बीमारियों के चलते भी इंसान का वजन नहीं बढ़ता है, जिनमें टाइप 1 डायबिटीज, ईटिंग डिसऑर्डर, हाइपरथायरायडिज्म, नींद ना आने की परेशानी इत्यादि शामिल होते हैं। वेट गेन करने में कुछ फूड्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में।

Image

वजन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

KEY HIGHLIGHTS
  • दुबले-पतले शरीर से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
  • वजाने बढ़ाने के लिए हाई कैलोरी फूड खाने की जरूरत होती है
  • बॉडी ती बीमारियों की वजह से भी वजन नहीं बढ़ता है

Weight Gain Foods: आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वजन बढ़ाने को लेकर भी परेशान रहते हैं। ऐसे लोग दिनभर खानपीने में लगे रहते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन जस का तस बना रहता है। वह चाहे कितना भी खा लें लेकिन मोटे नहीं होते। ‌मेंटेनेंस कैलोरी से अधिक कैलोरी न खाना वजन ना बढ़ने का सबसे मुख्य कारण होता है। अगर किसी भी इंसान को अपना वजन बढ़ाना है तो ज्यादा से ज्यादा कैलोरी इनटेक करनी होगाी। अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से वजन को बढ़ाया जा सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें-

ब्राउन ब्रेड

ब्राउन ब्रेड में भरपूर मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब और फैट मौजूद होता है, जिसके लिए आप दो अंडे का आमलेट या पीनट बटर लगाकर ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकते हैं। यह हाई कैलोरी वाला और हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है।

अंडा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन काफी मददगार हो सकता है। जो लोग चार से पांच अंडे रोजाना खाते हैं उन्हें ज्यादा मात्रा में कैलोरी मिलती है। वजन बढ़ाने के लिए यह रामबाण तरीका है। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो आपके वजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

केला

डाइट में सुब- शाम केला खाने या इसकी स्मूदी बनाकर पीने से वजन बढ़ने के साथ-साथ दिमाग और बॉडी के काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

ड्राई फ्रूट्स

वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फूट्स को भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। जो लोग वेट गेन करना चाहते हैं उनके लिए अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ‌अच्छे परिणाम के लिए रात में किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर को रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें और सुबह के समय इन्हें अच्छे तरीके से चबा-चबाकर खाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। ‌

डाइट में हाई कैलोरी और प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करने के अलावा बॉडी की ग्रोथ के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। वहीं रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ वजन मेंटेन रहता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article