लाइफस्टाइल

मानसून में बारिश का मजा बढ़ा देंगे ये मजेदार चुटकुले, बरसात के मौसम में अपनों को भेजें ये जोक्स

Funny Jokes On Monsoon : गर्मी से राहत दिलाने के लिए जैसे बारिश जरूरी होती है, वैसे ही तनाव से राहत दिलाने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बरसात पर लिखे कुछ चुटकुले बताने जा रहे हैं, जो आपके बरसात के मौसम को और भी मजेदार बना सकते हैं।

Image

monsoon jokes

Monsoon Jokes In Hindi : बारिश के मौसम में न केवल पकौड़े आपकी तबियत खुश करते हैं, बल्कि कुछ चुटकुले भी आपकी तबीयत को और हरा कर सकते हैं। जी हां हंसने-खिलखिलाने को हेल्थ एक्सपर्ट भी अच्छा मानते हैं। हंसना हमारी हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बारिश का मौसम आपको गर्मी से राहत दिलाता है, तो कुछ मजेदार चुटकुले आपको तनाव से राहत दिला सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मानसून से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़कर आपकी तबियत खुश हो जाएगी।

1. प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज एक हजार रुपये,

घर का मालिक इंजीनियर- अरे, दो घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।

2. तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया.

दुकानदार- आप शादीशुदा हो?

टिंकू गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।

monsoon jokes

monsoon jokes

3. बरसात के प्यारे मौसम में..

सिंगल- सपने देखते हैं, घूमते फिरते हैं...

कपल- डेट करते हैं, चाय-पकौड़े खाते हैं

शादीशुदा- ये कपड़े कहां सुखाने डालूं।

4. बारिश शुरू हुई तो पहला बोला, चल अंदर चलते हैं, आकाश में छेद हो गया है।

बिजली कड़कने पर दूसरा बोला, लगता है वेल्डिंग वाले आ गए।

5. टीचर: तेज बारिश के साथ हवा भी चल रही है– इसका भविष्य काल बताओ।

पप्पू: सर, अब लाइट तो जाएगी।

6. पति: बारिश और बीवी में क्या समानता है?

दोस्त: दोनों शुरुआत में अच्छे लगते हैं, लेकिन बाद में बस किच‑किच।

7. खूब बारिश हो रही थी… मैं उदास था, पानी में पत्थर मार रहा था।

मेंढक बोला - पानी में आ तो तेरी उदासी उतारू, अपनी वाली के चक्कर में तूने मेरी वाली का सिर फोड़ दिया...

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article