लाइफस्टाइल

Saree blouse designs for Teej: जान्हवी से लेकर अनुपमा तक साड़ी संग ये हसीनाएं पहनती हैं गजब डिजाइनर ब्लाउज, देखें तीज के लिए डिजाइन्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 21, 2023, 09:59 AM IST

Teej 2023 Saree blouse designs (ब्लाउज की लेटेस्ट डिजाइन्स): तीज का त्योहार आने ही वाला है, तीज पर श्रृंगार के लिए सुहागिन अगर हसीन साड़ी फ्लॉन्ट कर पिया मन भाने वाली हैं। तो साड़ी संग ये डिजाइनर ब्लाउज एकदम गजब ढाएंगे, देखें आलिया अनुपमा जान्हवी तक के लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन्स

Image

Janhvi kapoor to anupama alia bhatt actresses wear designer saree blouse see latest blouse designs for sawan ki teej

Teej 2023 blouse designs latest for saree (ब्लाउज की लेटेस्ट डिजाइन्स): सावन का शिव सिद्ध महीना चल रहा है, सावन के आते साथ ही तीज त्योहार भी आने लगते हैं। सावन की तीज इस साल 19 अगस्त की तारीख को पड़ रही है। सुहागिन सिद्ध हरियाली तीज के व्रत रखने और पिया के नाम का सुहाग श्रृंगार करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। तो अगर आप भी तीज का व्रत रख रही हैं, और साड़ी पहन पिया के मन की रानी बनने का मन है। तो अपनी किसी भी पुरानी या नई साड़ी संग आप आलिया-अनुपमा के ये ब्लाउज डिजाइन्स कॉपी कर सकती हैं। देखें तीज के लिए लेटेस्ट ब्लाउज के डिजाइन्स-

Blouse designs for saree, डिजाइन ब्लाउज नई

डोरी वाला ब्लाउज

Dori Deep U Blouse

Dori Deep U Blouse

तीज त्योहार पर आलिया जैसी साड़ी पहनने का मन है, तो किसी भी साड़ी के साथ एसी बैक वाला ब्लाउज एकदम जबरदस्त लगेगा। सीक्वेंस के ब्लाउज को आप बनारसी, सिल्क से लेकर कॉटन की साड़ी तक पर स्टाइल कर सकती हैं। वहीं कट स्लीव्स के ब्लाउज इन दिनों खूब फैशन में हैं, डीप यू नेक बैक लटकन वाली डोरी आपके साड़ी लुक और कमाल बना देगी।

हॉल्टर नेक ब्लाउज

Halter neck Tube Blouse

Halter neck Tube Blouse

इस तरह के हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज भी इन दिनों हर एक्ट्रेस की पहली पसंद बने हुए हैं, जान्हवी से लेकर शिल्पा तक अक्सर ही ऐसे ब्लाउज फ्लॉन्ट करती हैं। आपकी साड़ी साटन की हो या सीक्वेंस की ऐसा पतली डोरी वाला हॉल्टर ट्यूब ब्लाउज बेशक बवाल लुक देगा। डिजाइनर बैक के लिए आप डोरी में सुंदर टैसल लगवा सकती हैं।

फूल स्लीव्स ब्लाउज

Full sleeves Blouse

Full sleeves Blouse

अनुपमा रूपाली गांगुली से लुक के लिए लेडीज ऐसा सिंपल फूल स्लीव्स वाला ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज में हाथ पतले और लंबे लगते हैं, जिसे आप सीधे या उल्टे दोनों ही पल्लों की साड़ीज के साथ पहन सकती हैं। फूल स्लीव्स के साथ डीप वी नेक या स्वीटहार्ट नेक भी खूब जमेगा।

बोट नेक ब्लाउज

Boat neck Blouse

Boat neck Blouse

क्लासिक बोट नेक ब्लाउज बेशक कभी फैशन से बाहर नहीं जा सकते हैं, रानी से महारानी लुक के लिए तीज पर आप भी बोट नेक और 3/4 स्लीव्स वाला ऐसा ब्लाउज फ्लॉन्ट कर सकती हैं। कंट्रास्ट का ब्लाउज होगा तो लुक और भी जमकर आएगा, वहीं ऐसे ब्लाउज के साथ लूज पल्ला स्टाइल में साड़ी ड्रेप करें।

बैलून स्लीव्स ब्लाउज

Balloon sleeves Blouse

Balloon sleeves Blouse

रेट्रो स्टाइल का ये बैलून स्लीव्स ब्लाउज भी तीज के सुहागिन श्रृंगार संग बेहतरीन लगेगा, ऐश्वर्या शर्मा की तरह ही आप भी इसे गजरे और ज्वेलरी के साथ कम्पलीट कर सकती हैं। बैलून स्लीव्स वाले ब्लाउज संग आप पतली लेस या गोटा पत्ती की बॉर्डर वर्क भी करवा सकती हैं।

ट्यूब ब्लाउज

Tube Blouse

Tube Blouse

यंग गर्ल्स सुंदर देसी लुक के लिए जान्हवी का ये ब्लाउज कॉपी कर तहलका मचा सकती हैं। साड़ी कोई भी हो किसी भी स्टाइल में पहनी हो ऐसा ट्यूब वाला ब्लाउज कमाल लगेगा ही लगेगा।

तीज पर शानदार साड़ी स्टाइल फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो फिर बेशक ही इन हसीनाओं से कुछ टिप्स लेना बेहतरीन रहेगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article