लाइफस्टाइल

Chocolate cookies receipe: Friendship Day पर दोस्तों के लिए घर पर ऐसे तैयार करें चॉकलेट कुकीज, जानें बनाने की रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2023, 03:00 PM IST

Chocolate cookies receipe: फ्रेंडशिप डे आने में महज दो दिन का वक्त बच गया है। इस साल 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए लोग दोस्तों को तोहफे देते हैं तो कोई अपनी दोस्ती में मिठास लाने के लिए अपने हाथों से स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं।

Image

Chocolate cookies receipe

Chocolate cookies receipe: फ्रेंडशिप डे आने में महज दो दिन का वक्त बच गया है। इस साल 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए लोग दोस्तों को तोहफे देते हैं तो कोई अपनी दोस्ती में मिठास लाने के लिए अपने हाथों से स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। अगर आप भी इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं और दोस्त को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो आप उसके लिए चॉकलेट कुकीज तैयार कर सकते हैं। चॉकलेट चिप्स के साथ तैयार की गई चॉकलेट कुकीज आपकी दोस्ती में मिठास लाने का काम करेगी।

चॉकलेट कुकीज बनाने की सामग्री

चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए एक कप घिसी हुई चॉकलेट, आधा कप मिल्क पाउडर, तीन-चौथाई मक्खन, सवा कप सेल्फ रेसिंग आटा, दो चम्मच कॅस्टर शुगर, दो चम्मच ब्राउन शुगर, चौथाई कप कंडेन्स्ड मिल्क, आधा चम्मच वनीला एसेंस, चौथाई कप चॉकलेट चिप्स की जरूरत होगी।

चॉकलेट कुकीज बनाने का तरीका

सबसे पहले सेल्फ रेसिंग आटा को छान लें और फिर इसे बाउल में डाल लें। अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद एक बाउल में डार्क चॉकलेट रखकर माइक्रोवेव पर 30 से 40 डिग्री के तापमान पर रखें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह से पिघल जाए। इसके बाद एक बाउल में मक्खन, कॅस्टर शुगर और ब्राउन शुगर फेटें। तब तक इस मिश्रण को फेटें जबतक ये स्मूद और क्रीमी न हो जाए। इसके बाद कंडेन्स्ड मिल्क, मेल्ट चॉकलेट और वनीला एसेन्स डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें अब आटा और दूध का मिश्रण मिक्स करें। फिर इसमें चॉकलेट चिप्स मिलाएं और फिर इसे फ्रीज में डालें। इसके बाद बेकिंग ट्रे पर एल्यूमीनियम फॉइल की शीट रखें। कांटे की मदद से इसे पतला, चपटा और गोल कुकीज का आकार दें और प्रीहीट ओवन में 160 डिग्री के तापमान पर 45 मिनट तक बेक करें। फिर इसे ठंडा करें और आनंद लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article