लाइफस्टाइल

First Vat Savitri Puja Quotes: नई नवेली सुहागिनों को ऐसे दें पहले वट सावित्री व्रत की बधाई, देखें हैप्पी वट सावित्री पूजा कोट्स, विशेज, शायरी

First Vat Savitri Puja Quotes: वट सावित्री व्रत न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि पति के प्रति पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी है। इन शायरी विशेज के माध्यम से आप अपने पहले वट सावित्री व्रत पूजा पर भावनाओं को मनमोहक अंदाज़ में व्यक्त कर सकते हैं। देखें हैप्पी वट सावित्री पूजा कोट्स, विशेज, शायरी

Image

पहले वट सावित्री व्रत की बधाई, हार्दिक शुभकामनाएं, विशेज इन हिंदी

First Vat Savitri Puja Quotes: वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें वे अपने पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है और इस साल ये अमावस्या 26 मई यानि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर 27 मई की सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस पावन अवसर पर शायरी के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त करना एक खूबसूरत तरीका हो सकता है। और पहला वट सावित्री व्रत रख रही महिलाओं के लिए ये 10 बधाई संदेश, कोट्स, शायरी विशेज दिए गए हैं, जो आपके प्यार और समर्पण को शब्दों की माला में पीरोकर व्यक्त करने के लिए बेहतरीन हैं।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

Vat Savitri Puja Wishes, Quotes in Hindi

1. चाँद सितारों से खुशियाँ माँगूं,

देवी सावित्री सा आशीर्वाद पाओ।

पहली वट सावित्री पर यही अरदास है,

सात जन्मों का साथ पाने का सपना सजाओ।

2. रखा है व्रत मैंने,

बस एक ख्वाहिश के साथ,

लंबी हो उम्र आपकी और,

हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ,

वट सावित्री की शुभकामनाएं 2025

वट सावित्री व्रत फोटो

वट सावित्री व्रत फोटो

3. पहली वट सावित्री का यह पावन दिन,

लाए खुशियाँ अपार।

सुहागन बनकर पूजो वट को,

मिले सुखों की बहार

First Vat Savitri Puja Quotes

4. पहली बार वट की पूजा करोगी,

मन में उमंग होगी अनंत।

सावित्री माता करेंगी कृपा,

सुहाग रहेगा अखंड।

5. वट की छाँव में बैठकर,

सावित्री-सत्यवन सा प्यार निभाना।

यह पहला व्रत तुम्हारा,

सुहाग को चिरायु बनाना

वट सावित्री व्रत 2025

वट सावित्री व्रत 2025

6. वट की डाली पर बँधे धागे,

लेकर आए खुशियाँ अपार।

सावित्री माता करें कृपा,

तुम्हारा सुहाग हो अमर।

Happy Vat Savitri Wishes

7. धागे में बंधे वट की जड़ें,

जैसे प्रेम बंधन तुम्हारा।

सावित्री सी निष्ठा रखना,

सत्यवन सा साथ हो तुम्हारा।

8. मायके से ससुराल तक,

यह बंधन बना रहे अटूट।

सुहाग की रक्षा करे सावित्री माता,

और बनाए आपका जीवन अनमोल-अनूठ!

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

Vat Savitri Puja Ki Hardik Shubkamnaye

9. तुम्हारे लिए हर पल जीती हूँ,

तुम्हारे लिए ही यह व्रत निभाती हूँ।

सावित्री सा मेरा भी हो विश्वास,

तुम्हें मिले सुख और स्वास्थ्य का वास

10. जनम-जनम का साथ हो हमारा,

वट सावित्री यही दे वरदान।

तुम्हारे बिना अधूरी है जिंदगी,

तुम्हें मिले चिरंजीवी का सम्मान

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article