लाइफस्टाइल

Fashion Fight: पल्लू गिराकर.. मनीष मल्होत्रा की पार्टी में आ गईं ये बॉलीवुड हसीनाएं, वायरल हुआ नया साड़ी ट्रेंड, देखें कौन लगा सबसे शानदार

Fashion Fight (साड़ी कैसे पहने): मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा एकदम ही गजब रहा, हालांकि बहुत सी एक्ट्रेसेस का साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल बहुत हद तक बिल्कुल एक सा ही था। यहां देखें लेटेस्ट साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल, फैशन फाइट, साड़ी कैसे पहने और लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन फोटो।

Image

Fashion Fight: Viral Off Shoulder Pallu Drape

Fashion Fight (साड़ी कैसे पहने): मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सूट-साड़ी से लेकर बहुत ही शानदार डिजाइनर लहंगों तक के फैशन ने सबके होश उड़ा दिए। हालांकि पार्टी में इस बार सबसे ज्यादा एक्ट्रेसेस साड़ी पहनकर ही स्पॉट हुईं, कियारा, जान्हवी से लेकर रेखा जी, मीरा, करिश्मा तो शिल्पा, तमन्ना तक के साड़ी लुक्स खूब वायरल हुए हैं। हालांकि इन साड़ी लुक्स में से सबसे ज्यादा सुर्खियां एक खास साड़ी ड्रेप बटोर रहा है। बता दें कि बहुत सी हसीनाओं ने पार्टी में वायरल ऑफ शोल्डर फॉलिंग पल्लू स्टाइल का ड्रेप फ्लॉन्ट किया है। जिसमें वैसे तो एक्ट्रेसेस लगभग एक सी ही लग रही थीं, हालांकि कौन सबसे अच्छा लगा ये तय करना आपका काम है। वहीं आप भी क्लासी स्टाइलिश लुक के लिए ये वायरल साड़ी ड्रेपिंग ट्रेंड फॉलो कर सकती हैं, देखें साड़ी कैसे पहने, वायरल ड्रेपिंग फोटो।

Saree Draping Fashion Trends At Manish Malhotra Diwali Party

Radhikka Madan

Radhikka Madan

राधिका मदान ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में खास सफेद ऑर्गेंजा लेस की बेहद खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। कॉर्सेट ब्रालेट स्टाइल का टॉप ब्लाउज पहनकर राधिका ने बेशक खूब सुर्खियां लूटी। हालांकि राधिका के ब्लाउज के साथ साथ उनका ये ट्रेंडिंग फॉलिंग पल्लू स्टाइल भी वायरल है, सिंपल उल्टा पल्लू साड़ी ड्रेप में पल्लू को राधिका ने कलाई में टक इन किया है।

Tamanna Bhatia Saree

Tamanna Bhatia Saree

तमन्ना ने भी गुलाबी सीक्वेन की साड़ी को वेलवेट के बेहद ही खूबसूरत ब्लाउज के साथ राधिका जैसे ही साड़ी ड्रेप के साथ फ्लॉन्ट किया था। कंधे से गिरता पल्लू तो पीछे से लेकर उसे हाथ में टक इन करने वाला लुक वाकई ट्रेंड में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि तमन्ना की इस साड़ी के साथ का ब्लाउज दूसरे रंग का होता तो और अच्छा लगता।

Shamita Shetty

Shamita Shetty

ट्रेंडी पर्ल वर्क के डिजाइनर ब्लाउज के साथ शमिता शेट्टी ने भी सफेद साटन स्टाइल की साड़ी पहनी थी। फ्रंट से ऑफ शोल्डर फॉलिंग स्टाइल और प्रिंसेस दुपट्टा स्टाइल में उसको कैरी करने वाला ये लुक अच्छा लग रहा है।

Shilpa Shetty Saree

Shilpa Shetty Saree

बहन शमिता की तरह ही शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बॉडीकॉन साड़ी गाउन ड्रेस का पल्लू ऑफ शोल्डर फॉलिंग स्टाइल में ही ड्रेप किया था। टर्टल नेक का टॉप और फ्लेयर रफल की साड़ी के साथ ये पल्लू ड्रेप वाकई सबसे शानदार लग रहा है। इस फैशन फाइट में राधिका तो शिल्पा के लुक्स ओरिजिनल और अच्छे से स्टाइल्ड लग रहे हैं। आपको भी अलग स्टाइलिश लुक के लिए ऐसा वाला साड़ी ड्रेप ट्राई करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article