Face Care:निखरी और बेदाग त्वचा हर किसी को आकर्षित करती है, लेकिन कई बार हमारी लाख कोशिशों के बाद भी स्किन में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। वहीं, सर्दी के मौसम में स्किन बेहद ड्राई और डल भी हो जाती है। ज्यादातर लोग दाग-धब्बे झाइयां और मुहांसों जैसी स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं, जिसके लिए हम कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं फिर भी इसका समाधान नहीं हो पाता है ऐसे में कुछ प्राकृतिक चीजों को ट्राई करने की जरूरत होती है, जिसमें गेंदे के फूल को भी त्वचा के लिए काफी चमत्कारी माना जाता है। ठंड में उगने वाले इस फूल को कई तरह से उपयोग में लाकर चेहरे को निखार दिया जा सकता है।
कील-मुहांसों के लिए गेंदे के फूल का फेस पैक-
फेस पैक बनाने की विधि-
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को अलग करके रख लेना है और इसके बाद इनका पेस्ट बना लीजिए। फिर इसमें दही मिक्स करके दोनों चीजों को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार करें। तैयार हो जाने के बाद इस लेप को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाते हुए 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश कर लें। इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने पर कील मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए बनाएं यह शानदार पेस्ट-
अगर आप कहीं अचानक जाने का प्लान कर रही हैं, लेकिन आपके पास पार्लर में जाकर फेशियल करवाने का समय नहीं है तो आप गेंदे के फूल से एक फेस पैक तैयार कर सकती हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए बेसन, गुलाब जल और गेंदे के फूल की आवश्यकता होती है।
बनाने का तरीका -
गेंदे के फूल से एक पेस्ट तैयार कर लीजिए और फिर उसमें गुलाब जल, बेसन को मिलाकर अच्छे तरीके से मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दीजिए। फिर चेहरे को बाद सादे पानी से साफ करें। इस तरीके को नियमित रूप से इस्तेमाल में लाया जाए तो दाग धब्बों से तो छुटकारा मिलता ही है। इसके साथ ही चेहरे पर तुरंत निखार नजर आने लगेगा।
एक्ने और स्किन में जलन की समस्या के लिए आप गेंदे के फूल से स्क्रब या फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके साथ ही बतौर क्लींजर भी इसे उपयोग में लाया जा सकता है, जो आपकी त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करेगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
