लाइफस्टाइल

Neem Oil for Skin: चेहरे पर लगाएं नीम का तेल, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 11:18 PM IST

Neem Oil for Skin: चेहरे पर नीम का तेल लगाने से आपकी कई परेशानियां जैसे- झुर्रियां, पिंपल्स और एक्ने को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह कई तरह से आपके लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

नीम का तेल के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • नीम के तेल से झुर्रियां होती हैं कम
  • नीम का तेल पिंपल्स से दिलाता है छुटकारा
  • चेहरे पर नीम का तेल लगाने से रंगत में आएगा निखार

Neem Oil for Skin: चेहरे पर नीम का तेल लगाने से आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। नीम की तरह इसके तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-एक्ने गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर नीम का तेल लगाते हैं, तो यह पिंपल्स, फटी स्किन, ड्राई स्किन जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा चेहरे पर नीम का तेल लगाने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे पर नीम का तेल लगाने के कई फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-

चेहरे पर नीम का तेल लगाने के क्या हैं फायदे?

नीम का तेल स्किन के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकता है। इससे एक्ने, पिंपल्स और झुर्रियों की परेशानी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं-

झाईयां होती हैं कम

चेहरे पर नीम का तेल लगाने से झाईयां की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नीम के तेल से मसाज करें। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। कुछ ही सप्ताह में झाईयां कम होने लगेंगी। साथ ही टैनिंग की परेशानी को भी कम किया जा सकता है।

खुजली से राहत

नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। साथ ही यह एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन की खुजली और रैशेज से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

एजिंग की समस्या से राहत

नीम का तेल चेहरे पर लगाने से एजिंग की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, नीम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण पाया जाता है, जो स्किन से झुर्रियों और फाइन-लाइंस की परेशानी को कम करने में प्रभावी है।

पिंपल्स से छुटकारा

नीम का तेल पिंपल्स की परेशानियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, इस तेल में एंटी-फंगल -और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो पिंपल्स की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही यह स्किन से दाग-धब्बों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में असरदार है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article