लाइफस्टाइल

Evening Snacks Bread Pakora Recipe: 15 मिनट में तैयार.. घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रंची-मसालेदार ब्रेड पकोड़ा, देखें रेसिपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2025, 05:45 PM IST

Bread Pakora Recipe (ब्रेड पकोड़ा रेसिपी): शाम की चाय के साथ अगर आपको भी टेस्टी सा खाने का मन है, तो बारिश वाले मौसम में ब्रेड पकोड़ा बना लें। ब्रेड पकोड़ा बच्चे से लेकर बड़े भी बहुत चाव से खाते हैं, देखें स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी

Bread Pakora Recipe (ब्रेड पकोड़ा रेसिपी): मानसून के मौसम में बेशक ही आपको भी रोज शाम को कुछ मसालेदार, टेस्टी सा नाश्ता एन्जॉय करने का मन करता ही होगा। ऐसे में बारिश ही हल्की फुहार तो चाय की चुस्की के साथ गरमा-गरम और क्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा खाने का मजा ही कुछ और है। ये नाश्ता न केवल बनाने में आसान है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर क्रंची रेस्टोरेंट स्टाइल वाला ब्रेड पकोड़ा बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें सिंपल ईजी रेसिपी.. जिसे फॉलों कर झटपट आपका ब्रेड पकोड़ा तैयार हो जाएगा।

Evening Snacks Recipe

पनीर ब्रेड पकोड़ा

पनीर ब्रेड पकोड़ा

How To Make Bread Pakora

सामग्री

- ब्रेड स्लाइस – 6-8 (सफेद या ब्राउन ब्रेड)

- बेसन – 1 कप

- 2 आलू उबले हुए

- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

- हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

- गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच

- अजवाइन – ½ छोटा चम्मच

- नमक – स्वादानुसार

- तेल – डीप फ्राई के लिए

- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

विधि

1. टेस्टी ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करके उसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, नमक मिलाकर स्वादिष्ट सा मसाला तैयार कर लेना है।

2. फिर आपको ब्रेड के किनारों को काटकर उन्हें त्रिकोण शेप देना है। फिर एक ब्रेड स्लाइस पर आलू का मिश्रण फैलाकर दूसरी स्लाइस से ढक दें, ताकि सैंडविच बन जाए।

3. फिर एक कटोरे में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल में किसी प्रकार की गांठ न हो।

4. अब ब्रेड सैंडविच को बेसन के घोल में अच्छे से कोट कर लें।

5. कोट किए हुए सैंडविच को एक कढ़ाई में तेल गरम करके, अच्छे से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें।

और बस टेस्टी ब्रेड पकोड़ा बनकर तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।

End of Article