लाइफस्टाइल

Roti Poha Recipe in Hindi: लंच की बची रोटी से बनाएं टेस्टी सा पोहा, चाय के साथ एन्जॉय करने के लिए देखें रेसिपी

Roti Poha Recipe in Hindi (रोटी पोहा रेसिपी इन हिंदी): शाम की चाय के साथ कुछ सिंपल और टेस्टी सा खाना है। तो लंच की बची रोटियों के साथ बढ़िया सा पोहा या वघरेली बनाए जा सकते हैं। देखें स्वादिष्ट रोटी पोहा बनाने की रेसिपी, बासी रोटी से क्या बनाएं स्नैक्स।

Image

Roti Poha Vaghareli Recipe in Hindi

Roti Poha Recipe in Hindi (रोटी पोहा रेसिपी इन हिंदी): लंच में अगर ज्यादा रोटियां बन गई थीं, और अब समझ नहीं आ रहा कि बची हुई रोटियों के साथ क्या बनाएं। तो शाम की गरमा गरम चाय के साथ खाने के लिए बसी हुई रोटी का टेस्टी सा पोहा बनाकर एन्जॉय किया जा सकता है। जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी और बनाने में बहुत आसान भी है। देखें मात्र 15 में मिनट में ईवनिंग स्नैक्स के लिए रोटी पोहा या वघरेली कैसे बनाएं। ये रेसिपी 2 लोगों के हिसाब से बताई जा रही है, आप अपने हिसाब से ज्यादा लोगों के लिए टेस्टी रोटी पोहा स्नैक्स तैयार कर सकते हैं।

Evening Snacks Recipe, Roti Poha Kaise Banate hai

सामग्री

- बासी रोटियाँ – 4 (कटी हुई या टुकड़ों में तोड़ी हुई)

- पोहा (चपटा चावल) – 1 कप

- तेल – 2 चम्मच

- राई – ½ चम्मच

- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)

- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

- हल्दी पाउडर – ½ चम्मच

- नमक – स्वादानुसार

- नींबू का रस – 1 चम्मच

- हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

- सेंव/नमकीन

विधि

1. स्वादिष्ट सा रोटी पोहा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पोहा को पानी से धोकर हल्का नरम कर लेना और अलग रख देना है

2. फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालकर चटकने दें।

3. अब इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

4. भूने हुए मिर्च-प्याज के तड़के में हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5. अब इसमें नरम किया हुआ पोहा और कटी हुई रोटियाँ डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक हल्का सेकें।

और बस आपका टेस्टी रोटी पोहा बनकर तैयार है, इसको आप नींबू का रस और हरा धनिया, सेंव/नमकीन डालकर सर्व करें। इस रेसिपी को आप बिना पोहा के भी बना सकते हैं। जिसमें आपको सिर्फ बासी रोटियां लेनी होंगी और उन्हें काटकर तड़का लगाना होगा। जरूर ही आपको ये टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी आज ही ट्राई करनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article