Best Emotional Shayari in Hindi: हम में से हर किसी की जिंदगी में ऐसे पल भी आते हैं जब दिल गम से भर जाता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि अपने एहसासों को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। कभी प्यार में मिला धोखा, कभी दोस्ती में टूटा विश्वास तो कभी जिन्दगी की बेरुखी..ये सारे दर्द अंदर ही अंदर हमें खोखला करते रहते हैं। ऐसे में हमारे अनकहे जज्बातों को आवाज देने का जरिया बनती है शायरी। बहुत से नामचीन शायरों ने इसी दर्द को अपने अल्फाजों से सजाकर शायरी में पेश किया है। आइए पढ़ें ज़हन के गहरे एहसासों के दर्द को बयां करते चंद मशहूर शेर:
Heart Break Shayari (दर्द भरी शायरी)
1. अब ख़ुशी है न कोई दर्द रुलाने वाला
हम ने अपना लिया हर रंग ज़माने वाला
- निदा फ़ाज़ली
2. अभी कुछ और करिश्मे ग़ज़ल के देखते हैं
'फ़राज़' अब ज़रा लहजा बदल के देखते हैं
- अहमद फ़राज़
3. बेलचे लाओ खोलो ज़मीं की तहें
मैं कहाँ दफ़्न हूँ कुछ पता तो चले
- कैफ़ी आज़मी
4. भरी दुनिया में जी नहीं लगता
जाने किस चीज़ की कमी है अभी
- नासिर काज़मी
5. देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब से
चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से
- साहिर लुधियानवी
6. मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले
- मिर्ज़ा ग़ालिब
7. और क्या देखने को बाक़ी है
आप से दिल लगा के देख लिया
- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
8. छुप गए वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर
अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है
- मजाज़ लखनवी
9. हम तो कुछ देर हँस भी लेते हैं
दिल हमेशा उदास रहता है
- बशीर बद्र
10. चाहत का जब मज़ा है कि वो भी हों बे-क़रार
दोनों तरफ़ हो आग बराबर लगी हुई
- दाग़ देहलवी
अगर आपको ये शेर पसंद आए हों तो आप इन्हें अपनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट कर सकते हैं।
