Eid Ul Fitr 2023 Women Dress Idea: ईद का त्योहार आज पूरे देशभर में काफी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे मीठी ईद के रूप में भी जाना (Eid Chand Raat Mubarak 2023) जाता है। चांद देखने के साथ इस त्योहार की तारीख तय होती है। त्योहारों के सीजन में महिलाएं अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। हर कोई स्पेशल और स्टाइलिश दिखना चाहता है। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि इस ईद पर कौन सी ड्रेस पहनी जाए, तो आप अपने ईद लुक (Eid look) के कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इन बॉलीवुड हसीनाओं से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
सारा अली खान
ईद के खास मौके पर स्टाइलिश एंड अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप सारा अली खान के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तस्वीरों में देखने को मिल रहा है कि सारा अली खान ने डार्क पिंक कलर का लहंगा चोली कैरी किया हुआ है। गले में चोकर नेकलेस और स्मोकी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।
स्वरा भास्कर
ईद के मौके परआप स्वरा भास्कर के इस अटायर से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने ग्रीन कलर का फ्लोरल लहंगा पहना है। इस अटायर में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मैचिंग नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को निखारा है।
गौहर खान
गौहर खान का ये ग्रीन सूट लुक भी बेहद कमाल का है। गौहर के इस अटायर को ट्राय कर आप पूरी लाइमलाइट बटोर सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस ग्रीन लुक को हैवी वर्क दुपट्टे के साथ स्टाइलअप किया है।
दिया मिर्जा
दिया मिर्जा बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा हैं। वो अक्सर अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। कम्फर्टेबल और सादगी भरे लुक के लिए आप दिया के इस ब्लैक फ्लोरल अटायर को ट्राय कर सकती हैं। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। वो अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। ईद के मौके पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप जाह्नवी के इस पिंक शरारा लुक को ट्राय कर सकती हैं। इसे उन्होंने लॉन्ग श्रग के साथ टीमअप किया है।
