लाइफस्टाइल

5 Types Of Sevai For Bakrid 2025: बकरा ईद पर बनाएं 5 तरह की सेवइयां, मिलेगा मीठा-मीठा सुकून तो मेहमान भी भूल नहीं पाएंगे स्वाद

5 Types Of Sevai For Bakrid 2025: देशभर में जल्द ही बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर से सेवई तो जरूर बनती है। अगर आप भी बरका ईद पर सेवई बनाना चाहते हैं तो आपको इन तरह की सेवई के बारे में जान लेना चाहिए।

Image

5 types of seviyans you must try this bakrid 2025

5 Types Of Sevai For Bakrid 2025: ईद-अल-अजहा खुशियों का त्योहार है। इसे बकरीद या बकरा ईद भी कहते हैं। इस साल 6 या 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। बकरीद के खास दिन पर मुस्लिम भाई-बहन नमाज अदा करते हैं। घर में रंग-बिरंगे पकवान बनाते हैं। इस दिन घर में सेवई तो जरूर ही बनती है। बकरीद के दिन घर पर सेवई बनानी है तो आप 5 अलग-अलग तरह की सेवई के बारे में पता होना चाहिए। इन 5 तरह की सेवइयों को घर पर बनाकर आप अपने त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।

शीर खुरमा

sheer khurma for bakrid 2025

sheer khurma for bakrid 2025

दूध, खजूर (खुरमा), सेवई, मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), और इलायची से बनती है। इसे बहुत पतला और दूधिया रखा जाता है और इसे ठंडा या गरम दोनों तरह खाया जाता है।

किमामी सेवई

kimami sevai for bakrid 2025

kimami sevai for bakrid 2025

किमामी सेवई का स्वाद शाही होता है और इसे बकरीद पर खासतौर से बनाया जाता है। शीर खुरमा की तरह इसमें भी सेवई और मेवे होते हैं, लेकिन इसे दूध के बजाय गुड़ या चीनी की चाशनी में पकाया जाता है और इसका स्वाद हल्का मसालेदार और गाढ़ा होता है।

दूध वाली सेवई

dudh sewai for eid

dudh sewai for eid

दूध वाली सेवई एक पारंपरिक, झटपट बनने वाली और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है, जो खासकर ईद, त्योहारों, या खास मौकों पर बनाई जाती है। इसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सब पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की ज़रूरत होती है और यह स्वाद में हल्की, मीठी और मलाईदार होती है।

सुखी सेवई

jarda sewai for bakrid 2025

jarda sewai for bakrid 2025

यह बिना दूध के बनती है और हल्की मीठी होती है। सेवई को घी में भूनकर चीनी, इलायची और ड्राय फ्रूट्स के साथ मिक्स किया जाता है। ये जल्दी बनने वाली, हल्की और कुरकुरी सेवई होती है।

शरबती सेवई

sharbati sewai to try on bakrid 2025

sharbati sewai to try on bakrid 2025

शरबती सेवई एक पारंपरिक मीठा व्यंजन है जो खास तौर पर गर्मियों, रमजान, और बकरीद के मौके पर बनाया जाता है। यह सेवई का एक हल्का, ठंडा और मीठा रूप है जिसे बिना दूध के बनाया जाता है और अक्सर रोजा खोलने के समय या मीठे शरबत की तरह परोसा जाता है। इसका स्वाद बहुत हल्का, ठंडक भरा और ताज़गी देने वाला होता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article