लाइफस्टाइल

रिंकल की समस्या से छुटकारा दिलाए अंडे से बना ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 10, 2023, 07:33 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ रिंकल की समस्या होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियों का होना चिंता का विषय है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इन दिनों वर्कप्रेशर और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले ही लोगों के चेहरे पर रिंकल हो रहे हैं। रिंकल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

Image

स्किन के लिए अंडा फेस पैक (Source: istock)

Skin care Tips: बढ़ती उम्र के साथ रिंकल की समस्या होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियों का होना चिंता का विषय है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इन दिनों वर्कप्रेशर और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले ही लोगों के चेहरे पर रिंकल हो रहे हैं। रिंकल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि रिंकल की समस्या को दूर करने के लिए अंडा फेस पैक बेहद कारगर साबित होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडा कोलेजन बूस्ट करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको अंडा फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंडे का फेस पैक कैसे बनाये-How do you use egg for wrinkles

अंडा फेस पैक तैयार करने के लिए 1 अंडा लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का जूस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

झुर्रियों के लिए अंडे का फेस पैक लगाने के फायदे-Egg face mask for wrinkles benefits

स्किन को रखे हाइड्रेट

इस फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट होती है और साथ ही झुर्रियों की समस्या भी दूर होती है। चेहरे पर रिंकल्स आने का मुख्य कारण है पानी की कमी। पानी की कमी की वजह से चेहरे पानी की कमी से चेहरा अंदर से ड्राई होकर फटने लगता है। इसी वजह से चेहरे पर रिंकल होने लगते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अंडा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। अंडे के फेस पैक का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ये फाइन रेडिकल्स से भी बचाता है।

कोलेजन बूस्टर

अंडे का फेस पैक इस्तेमाल करने से कोलेजन बूस्ट करने में काफी मदद मिलती है। अंडे में एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं जो विटामिन ई और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article