लाइफस्टाइल

अब हर ऑकेजन पर बनाएं काजू कतली, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें Kaju Katli की रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 16, 2025, 02:28 PM IST

Kaju Katli Recipe: काजू कतली का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि 4-5 मिठाई तो लोग बैठे बैठे ही खा जाते हैं। जितनी स्वादिष्ट ये मिठाई है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। यहां हम आपको काजू कतली की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यहां से नोट कर लें काजू कतली की झटपट रेसिपी।

Image

काजू कतली रेसिपी (Photo: istock)

Kaju Katli Recipe: काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका स्वाद हर किसी को दीवाना बना देती है। लोग बड़े शौक से काजू कतली खाते हैं। हालांकि यह मिठाई बाजार से काफी महंगी मिलती है। लेकिन इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप घर पर काजू कतली बना सकते हैं। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

  • काजू: 1 कप
  • चीनी: 1/2 कप
  • पानी: 1/4 कप
  • घी: 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • चांदी का वर्क

बनाने का तरीका

काजू का पेस्ट बनाएं

काजू को धोकर इसे मिक्सर ग्राइंडर की मदद से पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट एकदम बारिक बनाएं।

चीनी की चाशनी बनाएं

अब एक पैन में पानी और चीनी डालकर पकाएं और चाशनी तैयार कर लें।

काजू पेस्ट मिलाएं

इसके बाद इस चाशनी में काजू का पेस्ट मिलाएं और इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं जब तक पेस्ट गाढ़ा न हो जाए।

घी और इलायची डालें

इसके बाद घी और इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

ठंडा करके बेले

अब इस मिश्रण को घी लगी हुई थाली या प्लेट में निकालें। थोड़ा ठंडा होने पर बेलन से बेल लें।

कटिंग और सजावट

बेलन से बेलने के बाद इसे आकार में काटे। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article