New year 2023: साल 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद दिनों हम सब नए साल 2023 में कदम रख देंगे। नए साल की शुरुआत हर कोई नई उमंग और ढेर सारी उम्मीदों के साथ करता है। नया साल के शुरुआत पर सभी लोग अपने करीबियों और दोस्तों को शुभकामनाएं देते हैं। माना जाता है कि जब साल की शुरुआत हंसी-खुशी होती है तो पूरे साल खुशियों का माहौल बना रहता है। इसलिए लोग नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारी बहुत पहले से शुरू कर देते हैं। इस खास अवसर पर हम आपके लिए बेहद शानदार और खूबसूरत शायरियां लेकर आए हैं। जिन्हें अपने लोगों को भेजकर Happy New Year 2023 स्पेशल बना सकते हैं।
सज रही खुशियों की महफिल, सज रहे खुशहाल,
सलामत रहे आपकी जिंदगी, मुबारक हो नया साल।
Happy New Year 2023
फूल खिलते रहे जीवन की राह में,
खुशी चमकती रहे आपकी निगाह में,
हर कदम पर मिले खुशी की बहार आपको,
ये दोस्त देता है नए साल की शुभकामनाएं आपको।
शेर कभी छुप कर शिकार नहीं करते,
बुजदिल कभी खुल कर वार नहीं करते,
हम तो वो है जो नया साल विश करने के लिए,
1 जनवरी का इंतजार नहीं करते।
साल 2023 मुबारक हो
दुआ है की कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम होगा,
आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा।
हिम्मत से मुश्किलों का सामना करना,
हमारी दुआ है की एक दिन वक्त भी आपका गुलाम होगा।।
Happy New Year 2023
मुझे तेरे ख्वाबों से प्यार इतना हैं,
की खुद को उनके लिए निसार कर दूं,
करू मोहब्बत मैं बस तुझसे इतनी,
और अपना ये साल तेरे नाम कर दूं।
Happy New Year 2023
बीत गया जो साल भूल जाएं,
इस नए साल को गले लगाएं,
करते हैं हम दुआ रब से सर झुका कर,
इस साल के सारे सपने पूरे हो आपके।
Happy New Year 2023
कुछ इस तरह से न्यू ईयर 2023 की शुरूआती होगी,
चाहत अपनों की सब के साथ होगी,
न फिर गम की कोई बात होगी,
क्योंकि नए साल में खुशियों की बरसात होगी।
इस नए साल खुशियों की बरसात हों,
प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों,
रंजिशें नफरतें मिट जाये सदा के लिए,
सभी के दिलों में ऐसी चाहत हों।
Happy New Year 2023
